Sunday, 30 August 2026

safalta

 सफलता पलक झपकते ही नहीं मिलती। बिना मेहनत किए अगर कुछ मिल जाता है उसे सफल होना नहीं  कहते क्योंकि जब तक खुद प्रयास नहीं किया होता है आप मंजिल के हर रास्ते को नहीं जानते और एक तिलस्म सा होता है जो कभी भी टूट सकता है। चाहते हैं कि कोई ऐसा रास्ता मिल जाये कि एकदम से ऊॅंचाई पर पहुच जाऐं,पर वह टिकाऊ नहीं होता है। फिसलन होती है । जो काम करे मन से करें तभी सफलता मिलती है। कोई भी काम करो तो  अच्छा काम करो ,अच्छा काम करने से  काम में सफलता मिलती है और नाम भी होता है। आनेस्टी इज द बैस्ट पॉलिसी । यह मंत्र गुरू मंत्र है। काठ की हांडी ज्यादा नहीं चलती,इसलिए गलत करके एकदम से ऊॅचे पायदान  पर पहुॅंचने का प्रयास करना किसी दिन मुॅंह की खाने के बराबर है। ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हो सकता है कुछ दिन निराशा भरे रहें पर अच्छी छवि  बनेगी और वह सफलता अवश्य  दिलायेगी । सकारात्मक सोच रखें ,नकारात्मक विचार न आने दें अगर जिंदगी में सुकून चाहते हैं तो ईमानदार रहें ।

No comments:

Post a Comment