मनुष्य क्या बनना चाहता है,यह वह स्वयं ही बन सकता है । सर्वाधिक आवश्यक है आत्मतुष्टि,आत्मसंतोष,आत्मचिेतन,। तभी वह खुश रह सकता है। खुश रहने का साधन अपने अंदर ही खोजना पड़ेगा। अगर आत्म तुष्टि के लिए दूसरों को दुःख देने का प्रयास किया जाता है तो वह आपको क्षणिक सुख देगा कि आपने दूसरे व्यक्ति का नुकसान कर दिया। उसे धक्का दे दिया वह गिर गया और प्रसन्न होते हैं परंतु वही धक्का आपको बार बार अपने अंदर महसूस होगा और बेचैन करता रहेगा और अपराध बोध आपको नीचे गिरा देगा। उत्कृष्टता संतोष देती है। अच्छा काम संतुष्टि प्रदान करता है और वह आपकों सुख प्रदान करेगा कि आपने किसी का बुरा नहीं किया। यह भावना अंतरतम की गहराइयों तक आत्म तुष्टि देगी। किसी से छीनकर लिया गया सुख क्षणिक होगा पर जिंदगी भर अपराध बोध भी देगा ं
No comments:
Post a Comment