घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल घर का बड़ा बेटा होता हे जो जिम्मेदारियों में निचोड़ा जाता है और बदले में सुनने को मिलता है। इसलिए बड़ा बेटा सबसे बेवकूफ कहलाता है जो परिवार को संभालते संभालते खुद का ख्याल रखना भी भूल जाता है सुनने को मिलता है तूने किया ही क्या है ?
किसी ने क्या खूब कहा है देर लगेगी सब ठीक होगा जो तुम्हें चाहिये वही होगा दिन बुरे है जिंदगी नहीं इसलिए वक्त आज तेरे खिलाफ होगा मगर आगे सब लाजबाव होगा ।
किसी ने क्या खूब कहा है बेटों के नसीब में मां बाप घर मकान सब होता है वे उसी घर में हक से रहते हैं लेकिन बेटियों के हिस्से में अकसर परायापन आता है ,शादी के बाद न मां बाप का घर रहता है न पहले जैसा सहारा इसी थकान में बेटियां कह उठती हैं सब कुछ देना मगर अगले जन्म में बेटी मत बनाना ।
आपको पता है इंसान को सबसे ज्यादा तकलीफ कब होती है ,इंसान को सबसे ज्यादा तकलीफ तब होती है जब उसका कोई अपना खास झूठ बोल रहा है। और आप सच जानते हो तब एक्सैप्ट करना मुश्किल होता है कि इतने विश्वास के साथ झूठ बोल रहा है कि जैसे कि मैं हकीकत जानता ही नहीं हमें झूठ के बारे में पता है कि वइ अदाकारी कर रहा है तब देख कर इंसान टूट जाता है ।
आजकल कद्र उस औरत की नहीं जो ईमानदारी और दिल से रिश्ता निभाती है बल्कि उस औरत की कद्रहोती है जो दिखावा करती है ।सचाई आजकल शोर नहीं मचाती इसलिए अनदेखी रह जाती है।
जब पैसा नहीं कमाओ तो कहतेहैं घर से निकल क्यों नहीं जाते, अब पैसा कमाने लगते हैं तब कहते हैं घर क्यों नहीं आते । जब जेब खाली हो तो रिश्तेदार नजरें फेर लेते हैं। जब जेब भर जाए तो कहते हैं घमंड हो गया है ।
No comments:
Post a Comment