Friday, 1 August 2025

kailash mansarover yatra 17

 सागा में चीन का वर्चस्व है तिब्बती नहीं दिखाई दिये । होटल में भी सभी लड़कियॉं व पुरुष चीनी ही थे । बाजार में चीनी सामान की अनेक दुकानें सजी थीं  वहॉं पर  सामान में क्वालिटी से ज्यादा सुंदरता पर अधिक बल दिया जाता है हमें बताया गया उत्तम क्वालिटी का सामान भी उपलब्ध है पर बहुत मंहगा है  जो सस्ती होती है सुंदर होती है पर टिकाऊ नहीं होती । हर वस्तु की पैकिंग बहुत सुंदर थी । लड़कियों का पहनावा मुख्यतः पैन्ट ष्शर्ट कोट या स्कर्ट कोट ही दिखा । पुरुष भी कोट पैन्ट या स्वेटर और ढीले ढीले पाजामा में दिखे । होर्डिंग बैनर सभी पर केवल चीनी भाषा का  ही प्रयोग था कहीं कहीं  हिंदी लिखी देखकर आष्चर्य ही हुआ । रात्रि में कमरे में  तीन तीन लोगों की व्यवस्था थी हमारे कमरे का तीसरा  साथी  गाइड अवतार था पर वह रात में  वहीं बाहर ही सोता रहा । हमने कहा कि जिस कमरे में चुष हैं उस कमरे में चले जाओ या हम एक कमरे में महिलाऐं और एक कमरे में पुरुष सो जायेंगे ।

    प्रतिदिन की दिनचर्या के अनुसार प्रातः आठ बजे प्रयांग के लिये प्रस्थान करना था जल्दी जल्दी सब  समय से  तैयार थे । खाना बनाने वाले ष्शेरपा इतने मुस्तैद रहते थे कि आष्चर्य होता था। हर प्रदेष का खाना खिला रहे थे  छोटे छोटे उत्तपम, बड़ा सांभर अर्थात् दक्षिण भारतीय खाना तैयार था श्रीमती विजय लक्ष्मी गुप्ता एकदम प्रसन्न हो उठीं कि आज तो उनका मन पसंद खाना मिल रहा था । पूरे रास्ते ष्शेरपाओं ने इटैलियन पास्ता , उत्तर भारतीय पूड़ी बेड़वीं,राजस्थानी दाल वाटी, बिहार का लिट्टा चोखा आदि बनाया ।  पेय पदार्थ भी  सब प्रकार के रहते थे । सूप चाय कॉफी ,दूध बॉर्नविटा ष्शहद नीबू  आदि ।

         सागा से प्रयांग की दूरी 160 किलोमीटर तक है । अब कुछ उतरना था । प्रयांग 14750 फुट समुद्र तल से ऊॅंचाई पर स्थित है। प्रयांग का रास्ता भी  सूना है केवल कहीं कहीं चरागाह  दिख जाते हैं । प्रयांग में कहीं कहीं घोडे़ नजर आने लगे थे सड़क बन रही थी केवल दो तीन मजदूर दिखाई दिये वे निष्ठा से काम कर रहे थे ।  सागा से प्रयांग  के रास्ते में कई किलोमीटर तक हनुमान लेक चलती गई । इस लेक का जल देखने में सुनहरा लगता है कहा जाता है वहॉं के वासी हनुमान जी कभी कभी भक्तों को  अपनी उपस्थ्तिि का एहसास कराते हैं । हमसे पहले  आये ग्रुप के प्रमोद बाबू व ममता बंसल ने बताया था कि उन्होंने एक विषाल साये को  बराबर चलते और फिर झील में विलुप्त होते  देखा था  सुनकर एक  श्रध्दा का एहसास हुआ था परंतु हमें ऐसा कोई  अनुभव नहीं हुआ । जल बेहद शंात था । ढलते सूर्य ने  जैसे  उस पर स्वर्ण बिखरा दिया हो  । कहीं कहीं छोटे पक्षी तैरते नजर आये । लेक पूरे रास्ते हमारे साथ साथ चलती रही । इस रास्ते पर भी एक नदी  पार करनी पड़ी नदी  कुछ उफान पर थी तथा वेग भी तेज था ड्राइवर सभी इन परिस्थितियों के लिये तैयार थे  हमें रोमांच हो रहा था लग रहा था पानी गाड़ी में भर जायेगा मछलियॉं टकरा रही थीं । एक दो गाड़ियॉं जरा अटकीं पर सब निकल गई ।मनोहारी दृष्य था आगे चौडा़ रेतीला मैदान सब उतर कर  प्रकृति का आनंद लेने लगे ,ठंडे बहते पानी मेंपैर डालकर खड़ा होना नीचे से धरती सरकती महसूस होना,म नही नहीं कर रहा था वह स्थान छोड़ने का  लेकिन आगे की यात्रा जारी रखनी थी ‘ जल्दी करो के स्वर के साथ ही सब चढ़ कर चल दिये  


Thursday, 31 July 2025

kailash mansarover yatra 16

 अगला पड़ाव सागा था रास्ते में कहीं कहीं जरा देर के लिये  ऐसे स्थानों पर यात्रा दल रुकता था जहॉं पर तिब्बतियों की चार पॉंच  तम्बू नुमा दुकानें  होती थीं जिनमें  यात्रा के उपयोग की वस्तुऐं रहती थीं। वहॉं भी तिब्बती महिलाऐं सामान बेच रही थीं । तरह तरह के नमकीन बिस्कुट टॉफी मनके मालाऐं रजाई पिन आदि साथ ही कोल्ड ड्रिंक आदि भी  रख रखे थे । उन तिब्बती बालाओं का श्रंगार देखने योग्य था । कान में बालियॉं या  झुमके। कई कई  मनकों की मालाऐं। केषों मेंतरह के पिन सजावटी कंघी आदि लगी हुई थी । वहॉं तिब्बती परिधान भी दिख रहे थे ै कुछ यात्रियों ने फोटो खींचना चाहा तो  वे एकदम छिटक कर बोली ,फोटो नइं , फोटो खंचना है तो पैसे दो ,उन्होंने सौ युआन तक मांगे ।

     सागा के रास्ते में एक  विषाल झील हमारे साथ साथ थी । कई किलो मीटर लम्बी इसे  तिब्बती पिगुत्सी लेक कहते हैं बेहद सुंदर स्वच्छ जल । सागा 16800 फुट की ऊॅंचाई पर है । यहॉं पर आक्सीजन 66प्रतिषत है । कुछ लोगों को यहॉं पर सॉंस लेने में असुविधा होने लगी। मुबई की ज्योति रतनपॉल पेषे से वकील थीं अकेली आईं थीं । उम्र पेंतीस के आसपास थी अविवाहित थी ं उनको सॉस लेने में परेषानी होने लगी कुछ दवाऐं सबके पास थीं कुछ डाक्टरी दवाऐं यात्रादल के साथ चल रहीं थी । छोटे छोटे सिलेंडर सबके साथ थे ही लेकिन उन्हें बेहद ठंड लग रही थी सॉंस की भी षिकायत हो ही गई थी । उनके कार के सहयात्री और ष्शेरपा पेम्बा ने उनकी देखभाल का जिम्मा उठाया । आगे की यात्रा  कर पायेंगी कि नहीं  भाई को खबर की जाय तो उन्होंने सिरे से नकार दिया ‘नहीं भाई ने बहुत मना किया था अकेली मत जाओ अब यदि पता चलेगा कि मेरी तबियत खराब हो गई तो बहुत गुस्सा होगें, मैं ठीक हो जाउॅंगी चिंता मत करो ’।

           ष्शाम होते होते हम सागा पहुॅंच गये । सागा पहुॅंचकर ज्योति को कई वस्त्र ओढ़ाकर लेटा दिया गया। चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें दवा देदी। चिकित्सक का कहना था उन्हें अस्पताल में भरती करा दिया जाये लेकिन उनके साथ किसी को रुकना पड़ सकता था अपनी यात्रा बीच में छोड़ने के लिये किससे कहा जाता फिर लौट कर आने तक दस दिन का समय  बहुत परेषानी वाला होता। निष्चय यह रहा, देख रेख होती रहेगी आगे की यात्रा जारी रहेगी । रात तक कुछ बेहतर महसूस करने लगी ।

         सागा का होटल बहुत अच्छा था । तीन मंजिल  वाले होटल में सभी सुविधाऐं उपलब्ध थीं  लिफ्ट नहीं थी और हमें तीसरी मंजिल ही ठहरने के लिये मिली थी । एक कमरे में तीन  लोगों का  ठहरने का इंतजाम था। कमरे में पहुॅंचकर सबसे पहले नहाने  का प्रबन्ध देखा , दो दिन से स्नान नहीं हुआ था सोचा कैसे भी नहाया जाये । होटल सभी सुख सुविधाओंसे पूर्ण था लेकिन चीन में पानी की बहुत कमी है । अभी तक की यात्रा जैसे धर्म स्थलों के स्थान होते हैं वैसी थी लेकिन सागा के पॉंच सितारा होटल ने उसे लक्जरी में पहुॅंचा दिया । हर कमरे में कॉफी के पाउच ,चाय के पैकेट व गर्म पानी

 रखा था ही  काफी पी गई । पता लगा पानी आठ बजे आयेगा और केवल दो घंटे के लिये आयेगा  और एक ही समय पानी आयेगा ।अर्थात् इस समय नहाना  और सुवह के लिये भरकर रखना इस समय नहाकर  भी सुवह नहाकर ही चलना  चाहते थे क्योंकि  पता था  आगे प्रयांग में और दारचेन में नहाने की सुविधा नहीं है ।

        होटल के पीछे सैन्य छावनी थी होटल के कमरे में निर्देष था उधर की  तरफ देखना या फोटो खींचना निशिध्द है ।   नित्य नई तकनीक  विकसित हो रही हैं । उस तरफ दीवार ष्शीषे की थीं  यदि किसी के मन में गलत हो तो वह आराम से फोटो  खींच सकता था । । लेकिन हमने निर्देष का पूरा पूरा पालन किया लेकिन यह तो मानवीय प्रकृति है जिस वस्तु का निषेध होता है उसके लिये उत्सुकता भी होती है जरा सा पर्दे के पीछे से ही झांक कर देखा  अवष्य कि क्या है  परन्तु ऐसा कुछ नहीं था वहॉं सैनिकों की ड्रिल हो रही थी हम हट गये हमें बस इतनी उत्सुकता थी । हर देष का सैनिक अपनी मातृष्भूमि का रक्षक है हमारी उनके प्रति पूरी पूरी श्रध्दा है हमें उनसे कुछ लेना देना था नहीं  पर हॅंसी अवष्य आई कि जिस होटल में देष विदेष का हर नागरिक रुकता है वह ऐसे स्थान पर क्या सोच कर बनाया है । संभवतः कोई अधिक  महत्वपूर्ण  छावनी नहीं होगी ।

      नहाने के लिये होटल वालों से  बाल्टी मग  का प्रबन्ध करने के लिये कहा । एक बाल्टी मिली । नहाकर मग ,पानी के गिलास यहॉं तक कि डस्टबिन तक पानी से भरकर रख लिया सोचकर कि  आधी आधी बाल्टी से नहा लेंगे डस्टबिन के पानी  को अन्य प्रयोग में ले आयेंगे गिलास खाली बोतलों के पानी को  ब्रष आदि  के उपयोग के लिये रख लिया । सिर रात्रि को ही धेा लिया । एक बार लगा रात्रि में इतनी ठंड में सिर धेाकर बीमार न पड़ जायें लेकिन एक तो गर्म पानी का लोभ क्योकि सुबह तो रात का भरा सीमित मात्रा में ठंडा पानी ही मिलना था ऊपर से ऊबड़ खाबड़ धूल भरे रास्ते में बहुत ही ऊंचा नीचा होता रहा था एकाएक बीस डिग्री तक का  फर्क आ जाता था । कभी ठंडी हवाऐं तो कभी असह्य गर्मी। धूल ही धूल की वजह से ष्शीषा जरा भी नहीं खोला जा पा रहा था और बंद गाड़ी में ऊनी कपड़ों के साथ बहुत गर्मी लगती थी । बार बार ऊनी कपड़े पहनना और  उतारना यही  नाटक चलता रहता था । मंकी कैप जरा भी नहीं उतारने दी जाती थी हम महिलाओं को तो  सुविधा थी हम ष्शॉल औढ़ और उतार लेते थे । वहॉं यात्रा में इसी प्रकार के वस्त्रों का चयन करना पड़ता है कि आसानी से उन्हें पहना या उतारा जा सके । पैरों में सूती और पतले मोजे पहने थे ज्यादा ठंड लगने पर उसी पर दूसरा मोजा  आसानी से चढ़ जाता था ।


Tuesday, 29 July 2025

Kailash mansarover yatra 15

 होटल पर सभी यात्री वापस आ चुके थे खाना भी तैयार था खाने में इटैनियन पास्ता आदि था  । खाने के बाद कुछ देर सबने अपनी थकान मिटाई । कुछ बाजार निकल गये और हॉल में मिलने का समय रखा गया सात बजे  जहॉं  आगे का कार्यक्रम के विषय में बताया जायेगा । 

     निलायम् प्राकृतिक रूप से  बहुत खूबसूरत है स्वयं होटल ऊॅचाई पर स्थित था । बादल जैसे हम से हाथ मिलाने को आतुर थे । सात बजे हम हॉंल में पहुॅंचे  । प्राचीन ष्शैली का बना लकड़ी का  हॉल । बड़ी बड़ी लकड़ी की मंजूषाऐं रखी थीं  वे मंजषाऐं जो राज धरानों में होती थी महीन पच्चीकारी का काम था । प्राचीन भारत की याद तरोताजा करतीं लकड़ी की आलमारियॉं । पुराना कालीन यद्यपि रंगत खो चुका था पर अपने वैभव  की कहानी कह रहा था कि कभी यह भी ईरानी सौदागर लाये होंगे और इन पर न जाने किन किन हस्तियों के पद चिन्ह पडे़ होगे । बेहद सुंदर चित्रकारी थी कालीन की पैरों ने उस सुंदरता को रौंदने से पहले  एक बार सराहा जरूर होगा । चारों ओर खस्ता हॉल सोफा था गद्दियों में गर्द इतनी जमा हो गई थी कि जम कर पथरीली हो गई थी । सवा सात तक आठ यात्री ही एकत्रित हुए गणपति वंदना के साथ भजन प्रारम्भ हुए अधिकांष भजन षिव पर आधारित थे । आठ बजे तक बीनू भाई  व अन्य कुछ लोग आ गये  दूसरे दिन सागा जाना था ।

     सागा  की यात्रा 230 किलो मीटर है और ऊॅचाई अठारह हजार फुट समुद्रतल से है । यह यात्रा का सबसे कठिन मार्ग है । सारा रास्ता बेहद ऊबड़ खाबड़ है कभी सीधी खड़ी चढ़ाई दसपन्द्रह फुट की है तो  फिर एकदम  गहरी उतराई । गाड़ी हिचकोले लेती बढ़ रही थी । जगह जगह छोटी छोटी नदियॉं । दूर दूर तक लगता इंसान या जीव नाम की कोई चीज ही यहॉं नहीं है किसी प्रकार के चिड़िया या जानवर भी नहीं दिखाई दिये हॉं कभी कभी याक और बकरियॉं दिख जाती थीं । याक बड़े बड़े झबरीले बालों वाला भैंस से कुछ छोटा जानवर है । पहाड़ दूर पर थे  लेकिन रास्ता पथरीला पहाड़ी था

 बीच बीच में छोटी छोटी नदियॉं थीं । एक स्थान पर  चौड़ी पहाड़ी नदी पार करनी थी उस समय नदी में पानी कुछ ज्यादा आ गया था एक  निष्चित स्थान से नदी पार कर रहे थे हमारा ड्राइवर एकदम  एक्सपर्ट था उसने एक बार में नदी पार करली पानी दरवाजे तक आ गया था । कुछ देर रुके  उस चंद्राकार नदी के कलकल नाद को  सुना देखते देखते नदी में कुछ पानी और बढ़ गया ।उफ बस कुछ क्षण ही थे नही ंतो नदी पार करना मुश्किल होता, नदी पूरी नवयौवना लगने लगी ।

       सारी यात्रा में  रसोई पकाने वाले शेरपा दोपहर का भोजन सुबह ही पका कर बड़े बड़े स्टील के कैसे रोल में भरकर चलते थे ।  खाने के लिये रुकते और घड़ घड़ करके  कैसरोल लेकर शेरपा पंक्तिबध्द बैठ जाते  कागज या थर्माकोल की प्लेटों में खाना देते जाते । जैसे जैसे ऊचाई पर जाते जा रहे थे  खाने से अरुचि होती जा रही थी । प्रातः ही सबके लिये दो दो बोतल गर्म पानी दे दिया जाता  सब अपनी अपनी बोतलें भरकर साथ रखते थे । ठोस आहार से अरुचि हो रही थी लेकिन पेय पदार्थ या फल बहुत अच्छे लग रहे थे । और कुछ मुॅह में चल ही नहीं पारहा था संभवतः प्रकृति ने इसीलिये पहाड़ों पर तीर्थों पर साधु संतों का भोजन अन्न के स्थान पर फल कंदमूल आदि रखा इसका यही कारण होगा । भोजन के साथ फल जूस आदि भी उपलब्ध कराये जाते थे । बीनू भाई कई बार यात्रा कर चुके थे और जानते थे यात्रियों के लिये क्या अच्छा है क्या बुरा इसलिये जोर देकर  खाना खिलाते थे  सबकी तष्तरियों पर नजर रखते थे  यात्रा पूरी 

करनी है तो खाना अवष्य है कैसे खाया जाये ,कुछ समझ नहीं आता था किसी प्रकार कुछ गस्से  सटके जाते थे ।

पहाड़ों से बहते झरने तो दिखते थे लेकिन हरियाली कहीं नजर नहीं आती थी। हरियाली के नाम पर कहीं कहीं जरा जरा सी गोलाकार वनस्पति उगी हुई थी एकदम कड़ी कड़ी सी इसकी वहॉं पर सब्जी बनाकर खाई जाती है उसमें गुलाबी या  बैंगनी रंग के छोटे छोटे  फूल खिले थे , इसे वहां पहाड़ी प्याज कह रहे थे । स्थानीय लोगों ने बताया वे  सूखने के बाद भी वैसे ही रहते हैं 


Monday, 28 July 2025

Kailash mansarover yatra 14

 दस बाई दस के कमरे में चार पलंग पड़े थे । चढ़ने के लिये भी पलंग पर चढ़कर दूसरे पलंग पर जाना पड़ता था । बाथरूम दो थे कॉमन थे कमरे में पहुॅंचते सामान जमाते  चार बज गये । एक ग्रुप इंदौर का ठहरा हुआ था हम लोगों का आगमन और उन लोगों का यात्रा प्रवास साथ साथ हुआ। इंदौर के सभी व्यक्ति एक दूसरे के परिचित थे । दैनिक क्रियाओं से निवृत होकर बिस्तर आदि बिछाकर लेटे ही थे कि भोर ने खिड़कियॉंे को थपथपाना प्रारम्भ कर दिया और साथ ही चाय गरम की आवाजें प्रारम्भ हो गई । टूर वालों का नियम था प्रातः छः बजे चाय आपके दरवाजे पर हाजिर होगी आपने आलस किया तो फिर ढॅंूढते रहिये चाय कहॉं है’ जल्दी जल्दी ब्रष करके चाय ली । नहाने का कोई स्थान नहीं था । पास पास  वॉषवेसिन लगे थे और दो ईट की दीवार की आड़ एक वाष वेसिन के पास थी वहीं आड़ में खड़े खडे दो मग बर्फीलापानी ष्शरीर पर डाला किसी प्रकार कपड़े बदले और कपड़ों को धोकर खिड़की से नीचे बाधॅंकर लटका दिया । अधिकांष ने स्नान नहीं किया ।

   निलायम् कैसा है देखने को मिला। कभी पास ही बादल दिखते तो कभी सूरज । दोनों आकाष में लुका छिपी का खेल खेल रहे थे । एक दूसरे को पकड़ने में बादल को कभी कभी पसीना आ जाता ,फिर खेलने लगते ।

    ग्यारह बजे ट्रैकिंग पर जाना था अभी तक सभी यात्री कह रहे थे परिक्रमा जरूर जायेंगे जिस में  स्वयं मैं भी थी । यह ट्रैकिंग हमारी परीक्षा थी कि हम परिक्रमा लगा पायेंगे या नहीं । नाष्ते में गर्म गर्म इडली पोहा आदि था । अभी तक खानापीना सहज था हमें विषेष हिदायत थी कि पेय पदार्थें का अधिक सेवन करें । बड़ी शान से स्कार्फ जूते  साथ में लैमनड्रप आदि जेब में डालकर ट्रैकिंग के लिये होटल के  पीछे के छोटे गेट से निकले ।

निलायम् में चीनी तिब्बती मिली जुली संस्कृति थी लेकिन सब स्थानों पर केवल चीनी भाषा में बोर्ड थे । जिस समय हम ट्रैकिंग पर सदल निकले हम शहर का नाम जानते थे कि हम निलायम् में हैं  लेकिन कहॉं ठहरे हैं यह ज्ञात नहीं था पीछे के छोटे गेट से निकले तो वहॉं नाम भी नहीं था। रात्रि में अंधेरे में  घुसे थे  बिजली की चमक में होटल के स्वरूप की झलक अवष्य देखी थी । 

  छोटी सी गली  के सहारे एक विषाल बौध्द मठ था मठ के बाहर लाइन से बड़े बड़े पीतल के मनी मंत्र लगे थे  उन्हें औरों की देखा देखी घुमाते हुए चल दिये ।मनीमंत्र  हलके से हिलाते ही गोल गोल घूमते थे । उनके अंदर ‘¬ मनि पदम् हुम् ’ कागज पर लिखकर डाला जाता है । यह हमारी संस्कृति के राम नाम बैंक जेैसा  ही है  कुछ सीढ़ियॉं चढ़े फिर कुछदूर सड़क और फिर चढ़ाई का स्थान एक किलो मीटर चढ़ते चढ़ते जैसे हौसले पस्त हो गये । सॉंस कितनी भी गहरी ली लेकिन दो कदम चढ़ते ही  हॉंफना ष्शुरू हो जाता । गोयल साहब का सहारा लेकर चढ़ने का प्रयास किया । हमें कहा गया था  कि यदि सॉंस फूले तो उल्टे होकर खड़े हो जॉंय पर मुझे उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ । आधे रास्ते पर ही मैंने हिम्मत हार दी ।

‘नहीं चढ़ पाउंगी, आप चढ़कर वापस आ जाइये  ’ मुझे पकड़ कर चढ़ाने पर  गोयल साहब पर दुगना दबाव पड़ रहा था । मेरे जैसे यात्री दल के कई लोग एक एक कर बैठते जा रहे थे  पर कुछ आराम से चढ़ रहे थे  । मन कुछ उदास हो गया , अपने पर क्रोध था कि क्यो अपना षरीर इतना खराब कर लिया । जितनी भोले षंकर कृपा कर सकते थे करदी अब वे भी कहॉं तक सहायता करेंगे । वयोवृध्द व्यक्ति को  सबने रोक दिया कि  मत चढ़िये यहीं बैठिये । मन में एक डर सा समाया कहीं यात्रा अधूरी न रह जाय ।

बार बार सुन रहे थे पिछले साल एक महिला यात्री की  हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई ।  पिछले ग्रुप में एक महिला यात्री की तबियत बिगड़ गई उसे इंदौर हैलीकॉप्टर से भेजा गया । एक यात्री दल में एक पुरुष यात्री की  हार्ट अटैक से तबियत गड़बड़ा गई उन्हें बचाया नहीं जा सका अंत में उनके बच्चों को आना पड़ा और वे लेकर गये ।

एकदम चिन्ता हो गई  कि अब क्या किया जाये आगे की यात्रा कैसे होगी अभी तो   हम ग्यारह हजार  चारसौ फिट की ऊॅचाई पर हैं  चढ़ना  अठारह हजार  तक की ऊॅचाई पर है । फिर सोचा  जो होगा देखा जायेगा अगर कुछ होगा तो मोक्ष मिल जायेगा  जिसकी सब कामना करते हैं । 

           गोयल साहब ने भी आगे ट्रैकिंग पर जाने से मना कर दिया । वे बोले ‘मैं तो चढ़ लूॅंगा पर बेकार  चलो  हम यहॉं निलायम् घूम लेते हैं  । हम उतर कर तो उसी रास्ते से आये  लेकिन एक मोड़ गलत मुड़ गये  और सीधे बाजार में पहंॅच गये । अब इधर उधर देखा कि होटल कैसे पहुॅंचे ? चारों ओर कोई भी भारतीय यात्री नहीं दिखा  न हमें होटल का नाम मालुम था एक दो से जानना चाहा कि  मान सरोवर यात्री कहॉं ठहरते हैं पर  भाषा  कोई समझ रहा नहीं था  मोबाइल तो किसी के पास था ही नहीं क्योकि चीन सीमा में घुसते ही  मोबाइल बंद हो जाते हैं  अलग कनैक्षन लेना पड़ता है पर पूर्वानुभवियों ने बताया था कि  कनैक्षन ले लो पर कुछ काम नहीं करता है । उससे अच्छा है वहीं  पीसीओ से बात कर ली जाय । रास्ता ढूंढते थकान होने लगी थी । बाजार में चीनी सामान भरा पड़ा था लेकिन छोटे छोटे रैंस्ट्रॅंा  ज्यादा थे  । 

इक्का दुक्का डेली नीडस की दुकानें थीं । नेपाल तिब्बत चीन में महिलाओं को अधिक सक्रिय देखा । दुकानों पर  अधिकतर महिलाएॅं ही बैठी थीं ।

अंदर ही अंदर अपने ऊपर खीझ होने लगी इतनी बड़ी नादानी कैसे  कर दी कि बिना जानकारी के कैसे  ऐसे चल दिये  वोभी अकेले  हम दो । कहीं बैठने की जगह नहीं थी  हिम्मत कर आगे बढ़ते गये  एक मोड़ कुछ पहचाना सा लगा उस पर निलायम् अंग्रेजी में लिखा था । एक मात्र वही बोर्ड अंग्रेजी में दिखा । यही तो अंधेरे में बिजली की चमक में दिखा था हम समझ रहे थे निलायम् स्थान का बोर्ड पर होटल का नाम  भी निलायम  ही है । एक दम पैरों में जान आ गई साथ ही यह षिक्षा  भी ली कि  दल से अलग न चले   कम से कम  ऐसे प्रदेष में और फिर  बिना जानकारी के  वह तो कभी नहीं 


Sunday, 27 July 2025

kailashmansarover yatra 13

 पतली सड़क एक तरफ पहाड़ जिनसे मोटी धार बहकर आ रही थी दूसरी तरफ नीचे से नदी की घोर गर्जना जैसे बहुत क्रोधित हो,कभी कइसके अलावा और कुछ नहीं । हम भी चुप थे । श्रीमती महेन्द्र कभी कभी झोंका ले लेती उनका सिर मेरे कंधे पर लुढकता फिर सीधी हो जातीं और इधर उधर देखने का प्रयास करतीं ।कभी किसी पक्षी या जानवर की चीत्कार सुनाई पड़ जाती। 

अभी प्रार्थना ठीक से पूरी भी नहीं हुई थी कि लगा विंड स्क्रीन पर पानी एकदम कम कम आ रहा है  नन्हीं नन्हीं फुुहारों के रूप में फिर वह भी एक दम बंद हो गया । यह कैसा चमत्कार इधर मन ने सोचा उधर पानी बंद ।‘अरे तब तो बाबा ने ही बुलाया है तब काहे की चिंता । सब रास्त्ेा सहज किये हैं तो यह भी अच्छी तरह कट जायेगा ’’ जैसे सारा भय छू मंतर हो गया।ऑंख अंधेरे को चीर कर देखने का प्रयास करने लगी । कभी कभी गाड़ी की छत पर एकदम पहाड़ का पानी गिरता और गाड़ी के चारों ओर झरना सा बन जाता या गाड़ी के प्रकाष में हरियाली चमक जाती ।

    करीब आधा रास्ता पार करने  पर गाडी  एक तरफ रुक गई । आगे भी गाड़ियॉं रुकी हुई थीं । क्यों रुकीं ? यह कैसे ज्ञात हो? ड्राइवर और गाड़ी में बैठा रहाष्शेरपा तुरंत उतर कर  अन्य ड्राइवरों से बात करने  लगे बस यह ज्ञात हुआ कुछ हो गया है ।

‘ हे षिव जी महाराज जो कुछ भी हुआ हो सब सकुषल हों ’ मन ही मन  हरपल  षिव जी याद आ रहे थे । इन्सान कितना स्वार्थी होता है यह उस समय के विचारों से ज्ञात हो सकता है एक तरफ सब सकुषल हों  सर्वहित भावना थी  पर साथ ही कहीं दबी दबी भावना यह थी कम से कम हमारे दल के किसी को कुछ न हो अर्न्तनिहित भावना हमारी यात्रा में विघ्न न पड़े ।षेरपा और ड्राइवर की भाषा मिली जुली तिब्बती हिन्दी थी और समझने में परेषानी नहीं थी । वे आपस में बात कर रहे थे  ‘कल यहीं तो हादसा हुआ था पर कुछ ही देर में चलो चलो का ष्शोर मच गया। एक गाड़ी जरा गरम हो गई थी  ठीक करली काफिला चल दिया। रात्रि दो बजे के आस पास हम निलायम् पहुॅंचे  गाड़ियॉं अंधेरे में खड़ी हो गईं बिजली थी नहीं  टार्च की रोषनीमें एक एक कर कमरे बुक होने लगे । सब कमरों को देख रहे थे अच्छे से अच्छा कमरा बुक कराने में लगे थे । हमारी यात्रा स्वतन्त्र थी हम चारों की बुकिंग नेपाल के प्रेमप्रकाष जी ने सीधे रिचा ट्रेवल्स से कराई थी इसलिये हमारे लिये आगे बढ़कर देखने वाला कोई था नहीं सबसे बाद में बचा हुआ कमरा पूरी यात्रा में हमारे हिस्से आता रहा इस पर कहीं कहीं बुराभी लगता रहा । घर से सोच कर चले थे अनजान प्रदेष में अनजान लोगों के बीच जा रहे हैं स्वयं परम पिता ने बुलाया है तो ध्यान भी वे ही रखेंगे । बदमजगी करके यात्रा  का मजा खराब और सहयात्रियों के साथ किसी प्रकार की असहजता महसूस नहीं करना चाहते थे । उस समय मन में षिव थे मॉं पार्वती थीं  तब ये सब बातें बहुत छोटी लग रही थीं । यात्रा का अपना आनंद होता है जहॉं विष्वास और श्रध्दा है वहॉं इन बातों की उपेक्षा करनी ही पड़ती है ।  


Saturday, 26 July 2025

kailash mansarover 12

 12दोनों ओर रास्ते में चीनी सामान  की दुकानें लगी थी विषेष रूप से कंबल बहुत थे ।       दूसरे चैकपोस्ट पर हम मूलचंद भाई का इंतजार करने लगे । यहॉं से हमें चार चार के ग्रुप में लैंडक्रूजर गाड़ियों से आगे की यात्रा प्रारम्भ करनी थी । उस समय हमारी घड़ियों में दो बजे थे और चाइना की घड़ियॉं चार बजा रही थीं हमने चीन की घड़ियों से समय मिलाया किसी प्रकार मूलचंद भाई को  लाया गया यहॉं  बीनू भाई और अवतार गाइड की 

 पुरानी पहचान और अनुभव काम आया । हमारे पासपोर्ट आदि एक बार फिर चैक हुए और चार चार  के दल को एक एक गाड़ी का नंबर दे दिया गया । लैंडक्रूजर गाड़ी पर्वतीय क्षेत्र के लिये  विषेषरूप से बनाई गई है यह चारों पहिये पर चलती है तथा इसमें ट्रक के पहिये लगे होते हैं । मैत्री पुल के बाद चैक पोस्ट से हमें बाहर निकाला गया वह स्थान झांग  मू था 

होटल पास ही था वहॉं पहुॅचने तक शाम के 6ः बज चुके थे । झांग मू यद्यपि तिब्बत का अंग है लेकिन तिब्बत अब चीन के अधीन है । वहॉं सरकार एवरेस्ट तक सड़क बना रही है । दिन में पहाड़ काटे जाते हैं इसलिये बम ब्लास्ट किये जाते हैं सड़क ऊबड़खाबड़ व संकरी  होने की वजह से एक तरफीय मार्ग चलता है। हमारा अगला पड़ाव निलायम् था जिसके लिये हमें वही मार्ग पार करना था हमें बारह बजे रात्रि यात्रा प्रारम्भ करनी थी  तबतक रुकने का हमारा प्रबंध तिमंजिला होटल में था वह भी ऊचाई पर था । तीन मंजिल की चढ़ाई बैग तो साथ था ही लगा यहीं पर्वत चढ़ रहे हैं । पर उत्साह तोथा ही मजे मजे से चढ़ गये । एक बड़ा सा हॉल उसमें कुछ पलंग पड़े थे एक एक पलंग पर दो दो जन  आराम करने लगे । चाय का मन कर रहा था पर समान के ट्रक ने अभी मैत्री पुल नहीं पार किया था उसे हरी झंडी नहीं मिली थी आता ही होगा उम्मीद पर दुनिया कायम है और खबर मिल गई कि आ गया आगया । फुर्ती से ट्रक के साथ आये ष्शेरपाओं ने चाय तैयार की ।

  जबतक चाय तैयार हो रही थी बीनू भाई ने आगे की यात्रा के विषय में बताना प्रारम्भ किया । अगला पड़ाव निलायम् था जहॉं रात्रि दो बजे के आस पास पहुॅंचना था । वैसे तो यात्रा बारह बजे प्ररम्भ होनी थी लेकिन दस बजे तक लाइन में लग जाना था क्योकि एक निष्चित समय के लिये यात्रा खुलती थी  सड़क अधिकारी निष्चित समय पर निष्चित मात्रा मेंगाड़ियॉं पार कराते हैं । सब यात्रियों का परिचय हुआ । अभी तक दो बसों में अलग अलग यात्रा की थी तथा कमरे भी अलग अलग थे । अलग अलग कमरे होने से व्यक्तिगत आराम और सुविधा तो रहती है लेकिन दल का सा एहसास नहीं हो पाता है ।

चाय के साथ जैसे  जोष आ गया और एक  के बाद एक भजन गाये जाने लगे । दूसरे दल की कुछ महिलाऐं भी अपने को रोक नहीं सकीं और अपनी किताबें लेकर आ गई और भजन गाने लगीं । दिल्ली की श्रीमती विजय लक्ष्मी गुप्ता  चेन्नई की थीं  उन्होंने  संस्कृत में षिव स्तुति प्रस्तुत कर मुग्ध कर दिया । एक भक्तिमयी संगीतमयी संध्या ने जैसे  रंग बिखरा दिये हों सुनने  लिये बादल भी  नीचे आकर कमरे में आने का प्रयास करने लगे । बादल एक दूसरे से टकरा गये रिमझिम वारिष ने जैसे  ताल देना  प्रारम्भ कर दिया । लगा  देव लोक में आ गये ।

तभी ष्शेरपा अपना बड़ा सा कैसरोल लेकर आ गये ‘ ‘ सूप ,सूप’ हम सब एक दूसरे का मुॅंह देखने लगे । इतनी जल्दी खाना अभी तो चाय पी है । बाहर बादल होने के बावजूद सूर्य का उजाला था । वहॉं आठ बीस का समय अवष्य था पर हमें छः का  सा ही समय लग रहा था । गर्म गर्म टमाटर का सूप मिला साथ ही खट खट  तीन कैसरोल और आ गये ,‘ आज तो खिचड़ी ही बन पाई है’ प्रमुख शेरपा बोला । लेकिन गरम गरम खिचड़ी पापड़ अचार उस समय बहुत अच्छे लगे ।साथ ही निर्देष मिला आगे की यात्रा के लिये तैयार हो जायें । घड़ी नौ बजा रही थी  आसमान लाल हो रहा था सूर्य को  विदा  भी दे रहे थे । अपना अपना बैग समेट सब गाड़ी के लिये उतर आये। हल्की हल्की वारिष हो रही थी गाड़ियॉं तो खड़ी थी  हाथ में नंबर  लेकर अपनी अपनी  गाड़ी ढूंढने लगे । गाड़ी तो मिल गई पर ड्राइवर नदारद था । एक बंद  दुकान के सामने बैठ गये  हमारी गाड़ी के सहयात्री  महेन्द्र भाईसाहब व शोभा भाभी थे ।

कुछ देर बाद सभी गाड़ियों के ड्राइवर दिखने लगे हमारी गाड़ी का ड्राइवर एक बाईस चौबीस साल का चीनी जवान था । संभवतः झांग मू की लड़कियों में बहुत लोकप्रिय क्योंकि दस बजे के आसपास  हमने यात्रा प्रारम्भ की झांग मू के बाजार से निकल कर पहाड़ी सड़क तक के रास्ते अनेकों लड़कियों से वह  हंसता बोलता गया । लगा बहुत हंसमुख लड़का है ।

परंतु उस स्थान से बाहर होते ही जैसे वह दूसरा व्यक्ति बन गया । चुप गुस्सैल बात बात में झल्लाने वाला । हम लोगों कोबता दिया गया था कि  चीनी अपने वतन के  खिलाफ या उसकी व्यवस्था के खिलाफ कोई बात नहीं सुन सकते हैं  वे बहुत वतन परस्त होते हैं उनसे किसी प्रकार से काम की बात के अलावा कोई भी बात करने की कोषिष न करें । यह न समझें कि ये हिन्दी या अंग्रेजी नहीं जानते  होंगे पर ये आपसे केवल चीनी में ही बात करेंगें । वे अपना कर्तव्य करेंगे पर आप किसी प्रकार की सहानुभूति की अपेक्षा न करें । गाड़ी में बैठते ही उसने चीनी  लोक धुनों की कैसेट चला दी और उस पर थिरकता सा गुनगुनाता चल दिया । वास्तव में धुनें बहुत  कर्णप्रिय थी । बहुत पूछने पर बताया कि फसल पकने पर खेतों में नाचते  हुए फसल काटत हुए गा रहे हैं । लेकिन वैसे  पूरी यात्रा में हम लोंगों के साथ उसने  एक भी ष्शब्द नहीं बोला उसकी भृ-कुटि हमेषा टेढ़ी ही रही यहॉं तक कि  यदि कोई दैनिक आवष्यकता हेतु भी गाड़ी रोकने के लिये  कहता तो झल्लाता । यह यात्रा के प्ररम्भ में ही  ज्ञात हो गया था ।

जहॉं से एक तरफा मार्ग पार करना था वहॉं  पैट्रोल भरवाने के लिये गाड़ी रोकी गोयल साहब ने लघुषंका जाने के लिये गाड़ी  से उतरना चाहा तो जोर से घुड़का परंतु गोयल साहब ने कहा मजबूरी है । वारिष झमाझम बरसने लगी थी आगे संकरा रास्ता था जोर देकर उतर कर हल्के हो आये  पर वह गुस्सा करता ही रहा ।  उधर मान सरोवर जाने वालों की गाड़ियॉं पंक्तिबध्द होने लगी बार बार ड्राइवर की ठेढ़ी भृकुटि देख रहे थे  अगर ऐसे यात्रा करनी पड़ी तो कैसे करेंगे अगर अपने यहां का ड्राइवर होता तो उसी समय छुट्टी हो जाती । लग रहा था बताओ एक ड्राइवर से भी डरना पड़ रहा है ,परंतु मजबूरी थी ,बहुत कुछ सुन रखा था ,यदि उक बार अंदर तो बाहर का सूरज तो क्या दोबारा सांस लेना भी भूल जाओगे ।। यह तो  बता ही दिया गया था कि पतला  संकरा पहाड़ी रास्ता है ऊपर से ऊबड़ खाबड़ । वारिष ने पूरा वेग पकड़ लिया था पराया देष जहॉ  पर जरा सी गलती की सजा केवल जेल है । चुपचाप रास्ता पार हो जाये  यही सोचकर चुप्पी लग गई । चीनी ड्राइवर संगीत के बहुत ष्शौकीन होते हैं  चीन में राजकपूर की फिल्मों के गाने बहुत पसंद किये जाते हैं हमसे  बताया गया था कि दो चार  राजकपूर की फिल्मों के  कैस्ेाट इन्हें भेंट कर देना  ये  खुष हो जायेंगे  लेकिन हमें याद नहीं रहा था

अब अंदर ही अंदर अफसोस हुआ। यह तो अच्छी तरह से पता चल गया था कि वह हिन्दी जानता है क्योंकि अन्य ष्शेरपाओं से वह  टूटी फूटी हिन्दी ही में बात कर रहा था। यात्रा में हमारे साथ नौ गाड़ी और दो ट्रक थे । हर गाड़ी में एक एक ष्शेरपा बैठता था और ट्रकों में रसोइया आदि ।  कुछ ष्शेरपाओं के नाम थे  पेम्बा , प्रेम , दादा कामी , नीमर , नेम्बा आदि । इनमें प्रेम बहुत अच्छा गाता था और बहुत हॅंसमुख था । बहुत ही कर्णप्रिय धुन में  पेम्बा ने एक  लोक गीत सुनाया

तेगू छे माटी पेगू छे  गुंदो

ते माथा आसा छे

तीमती रैसा आर के रोबड़ी

ते मते आसा से 

(; मानेस्टरी के पार गुम्फा, आपका पड़ोसी आपका प्रेमी हो जायेगा )

अभी तो प्रकृति का भयंकर रूप देखने को मिल रहा था । बाहर घोर अंधकार केवल दूर दूर तक गाड़ियों की रोषनी के बीच दिखती पहाड़ी झलक ,मिट्टी गाद से भरी सड़क एक तरफ से रिसती पहाड़ियॉ दूसरी तरफ से कभी नदी की घेार गर्जना तो कभी एकदम ष्शांति । पानी की आवाज से और गाड़ी की रोषनी  से लगता न जाने कितनी गहरी खाई है ।   

 गाड़ियॉं चल पड़ी लेकिन अनहोनी न हो इस आषंका के साथ । गाड़ी का ष्श्ीषा खोल नहीं सकते थे क्योंकि तेज बौछारें थी वैसे भी तीखी हवा चल रही थी । नीरवता मन में उतर चुकी थी लेकिन बाहर नटराज का नृत्य चल रहा था। स्वतः मन ही मन ओम नमः षिवाय का जाप चलने लगा । सभी सवारियॉं बीच बीच में नींद का झोंका ले लेतीं । वारिष ने भयंकर रूप ले लिया था गाड़ी पर पानी मोटी धार के रूप में पड़ रहा था । गाड़ी जरा भी रुकती तो आषंकित बाहर झांकने का प्रयास । अपने अपने ष्शॉल पैरों पर डाल लिये । मन ही मन भोले बाबा से प्रार्थना की ,‘ हे बाबा कुछ भी हो अपने दर्षन 

अवष्य देना ,मौसम ठीक करदो बाबा जिससे यात्रा का आनंद ले सकें ।


Friday, 25 July 2025

Kailash mansarover yatra 11

  पूरी यात्रा में गर्मागर्म  बिभिन्न सूप लोकप्रिय रहे क्योंकि जैसे जैसे  ऊॅंचाई पर चढ़ते गये  भोजन से अरुचि होती गई हॉं पीने के लिये  जो कुछ भी मिलता बहुत अच्छा लगता । सूप से ऊर्जा बनी रहती  । चौदह दिन की यात्रा में सबका वजन पॉच पॉच छः छः किलो घट गया । ऊपर चढ़कर ज्ञात हुआ कि बीनू भाई का यह कहना कि  पानी बहुत पीना है क्यों  आवष्यक था क्योंकि पानी ष्शरीर का संतुलन बनाये हुए था । पानी गरम पीना था हर समय गरम पानी का थर्मस साथ रहता । प्रातः यात्रा प्रारम्भ होते ही दो थर्मस और दो दो लीटर पानी की बोतल साथ रख लेते थे। नाष्ते के साथ ही बड़ी टंकी में एक व्यक्ति हर एक को पानी भर भर कर देता जाता था आगे जब बोतल का पानी ठंडा हो जाता तो उसमें गर्म पानी मिला लेते थे ।

 कोदारी तक की बस यात्रा में पॉंच घंटे लगे । बारह बजे तक हम कोदारी पहुॅंचे  । कोदारी तक का  सफर बेहद सुरम्य और सुंदर है। ऊचाई से गिरते झरने  गहराई में और एकदम समीप कूदती  दौड़ती खिलखिलाती कोषी नदी। जगह जगह छोटे छोटे मंदिर पिकनिक स्पॉट आदि बने हैं । नेपाल से कोदारी तक का पर्वतीय क्षेत्र हरे भरे वृक्षों से भरा है यहॉं धरती मॉं हरी ओढ़नी ओढ़ कर नृत्य सा करती प्रतीत होती है ।

   बस के रुकते ही पचासियों महिलाऐॅं बच्चे बस को घेरकर खड़े हो गये ‘हम हम’ अरे भाई किसलिये हम हम कर रहे हैंपता लगा मैत्री पुल के लिये करीब एक किलो मीटर पैदल चलना पड़ेगा । डफल बैग तो सामान के लिये चलने वाले ट्रक में जायेगा पर हैंडबैग साथ रखना होगा हमारे पास दो हैंडबैग एक एक छोटा बैग पानी का थर्मस बोतल आदि सामान था ऐसा ही करीब करीब सबके पास था । एक किषोर झट से  मेरे पास आकर मेरा सामान थाम कर खड़ा हो गया मैडमजी आप नहीं चल पायेंगी मैडम जी इसे लेकर नहीं चल पायेंगी । 

      चारो ओर रुपये को युआन में बदलने के लिये दलाल खड़े थे लेकिन हमें अगाह कर दिया गया था रजिस्टर्ड व्यक्ति से ही बदला कराया जाये जिससे वापस करने में आसानी हो और नकली नोटों के चक्कर से बच जायेंगे । एक युआन पॉंच  रुपयों के बराबर था ।

      आधा किलोमीटर पर हमारे लिये होटल में कच्ची रसोई की व्यवस्था थी होटल यात्रियों से भरा हुआ था। एक हमारे आगे जाने वाला दल और दो  लौट कर आने वाले दल सभी को जल्दी। एक तरह से लपक लपक कर ही खाना खाया । खाना खाने के बाद आगे की यात्रा प्रारम्भ हुई अब हमें चीन की सीमा में प्रवेष करना था इसके लिये मैत्री पुल पार करना था नाम मैत्री पुल अवष्य था पर प्रवेष के समय एक असहजता का भाव था । मैत्री पुल से पहले जब हम बीजा की लाइन में अपने अपने नंबर  पासपोर्ट पहचान पत्र लेकर खड़े थे हमें विषेष रूप से निर्देष दिया गया था कि कोई भी मैत्री पुल की फोटो न खींचे । हमें बताया गया था कि पूर्व में चंडीगढ़ के किसी डाक्टर ने मैत्री पुल की फोटो खींच ली थी उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था उन्हें यात्रा तो स्थगित करनी ही पड़ी  छुटकारा भी बहुत मुष्किल से मिला था ।

            चैकपोस्ट पर सपाट और सख्त चेहरे वाले कहीं जरा सा भी मुस्कान न आ जाय ऐसे कई व्यक्ति खड़े थे । एक पासपोर्ट चैक कर रहा था एक ने माथे पर पिस्टल सी लगाकर क्लिक किया और आगे बढ़ा दिया ज्ञात हुआ वह तापमान नापने का लेजर यंत्र था कहीं बुखार आदि तो नहीं है विषेश हिदायत थी कोई बीमार व्यक्ति नहीं जा पायेगा ।

     हमारे साथ अहमदाबाद के मूलचंद भाई को रात में हल्का सा  बुखार आ गया था यद्यपि गुजराती भाई कह रहे थे कि जिन्दगी में आजतक उन्हें बुखार नहीं आया पर पता नहीं उस रात कैसे हरारत हो गई थी । उन्हें रोक लिया गया । उन्हें लाने के प्रयास बीनू भाई कर रहे थे तबतक हमें अगले चैक पोस्ट की ओर बढ़ने के लिये कहा गया। 11