Wednesday, 16 July 2025

Kailash mansarover 3

 महाकैलाष की भॉंति ही भू कैलाष है लेकिन लघुरूप है । यह धाम भी अनन्त अगोचर है । यह साधारण व्यक्ति के लिये  तो अगम्य है ही लेकिन आजतक इस पर किसी के पैर नहीं पड़े हैं । कैलाष असामान्य पर्वत है । सभी हिम षिखरों से भिन्न और दिव्य ।

           पूरे कैलाष की आकृति एक विराट षिवलिंग जैसी है जो  पर्वतों से बने ष्षोडश दल कमल के मध्य रखा है । इन कमलाकार षिखर वाले पर्वतों की रचना भी ऐसी लगता है वे षिव लिेग को अर्ध्य दे रहे हों । चौदह षिखर तो स्प्षट परिलक्षित होते हैं दो षिखर और आगे झुके प्रतीत होते हैं उनमें से एक गुरला मांधाता जैसे अर्ध्य देने  के बर्तन की नली हो । वहीं से कैलाष  से जल निकलकर गौरी कुॅड में जाता है । कैलाष पर्वत आसपास के सभी षिखरों से ऊॅंचा है । यह कसौटी के  ठोस काले पत्थर का है जब कि और अन्य सभी पर्वत षिखर कच्चे लाल मटमैले पत्थर के हैं । ध्यान से देखने पर कैलाष के षिखर पर चारों कोनों में ऐसी मन्दिराकृति प्राकृतिक रूप से  बनी है जैसे बहुत से मन्दिर षिखरों पर चारों ओर से बनी होती है ।

     सन् 1982 में ष्श्वसुर साहब इस यात्रा पर गये थे  तीन वर्ष पूवै ही यह यात्रा चीन सरकार से  हुए समझौते में चीन की देखरेख में खुली थी  यह यात्रा पैदल व खच्चरों से की जाती थी । कड़े मैडीकल चैकअप के साथ पूर्ण स्वस्थ व्यक्ति को ही इसकी अनुमति मिलती थी तीस दिन की यात्रा में बीस दिन पैदल मार्ग तय करना होता था। सामान खच्चर पर लाद कर ले जाया जाता था लेकिन तब जो सौन्दर्यानुभूति उन्होंने पाई वह हम नेपाल होकर लैंड क्रूजर गाड़ियों से नहीं पा सके । उनका रास्ता  अदभुत था । झरने नदी नाले हरियाली ऊॅंचे नीचे रास्ते ,पगडंडियॉं एक तरफ पर्वत षिखर दसरी तरफ 

खाई उन पर बिलकुल किनारे किनारे चलते खच्चर । उस समय यात्रा अंतिम यात्रा मानी जाती थी एक तरह से घर से विदा ली जाती थी यद्यपि लौट कर सकुषल ही सब आते थे लेकिन बहुत को रास्ते से  तब भी वापस आना पड़ता था ।

ष्श्वसुर जी की यात्रा निर्विघ्न समाप्त हुई और साथ लाये  रोमांचक यात्रा के अनुभवों की पिटारी । तब मात्र तीस यात्रियों का दल पहली बार सरकार ने भेजा। दूसरी बार दो दल तीसरे साल दो दल अर्थात मात्र 120 यात्री ही उस स्थान पर जा पाये थे । बहुत बड़ी उपलब्धि थी । महिनों तक उस यात्रा विवरण को टुकड़ियों में सुना । पिघलती चॉंदी ,बरसता स्वर्ण चॉदनी में इतनी तीव्रता कि धूप का चष्मा लगाना पड़ा था वह भी कोरों से बंद । यद्यपि आर्यसमाजी मत के मानने वाले  लेकिन एकाएक सुन्दर सी छोटी कन्या को देखना  जो देखते ही देखते अदृष्य होगई । मान सरोवर के ऊपर बादलों में ओम की आकृति बनना कुछ चित्र अनुपम थाती के रूप में खींच कर लाये थे तो लगा बाबूजी तो साक्षात षिव से  मॉं जगदम्बा से मिल कर आये हैं  क्या हमकभी  ऐसा सौभाग्य प्राप्त कर सकेंगे 


Tuesday, 15 July 2025

kailash mansarover yatra2

 नगरी में दस हजार योजन ऊॅंचे एक खरब  मूॅंगे के षिखर हैं । उसके बाद पद्यरागमणि के बीस हजार योजन ऊॅंचे दस अरब षिखर हैं । उसके अंदर तीस हजार योजन ऊॅंचे  एक करोड़ वैदूर्यमणि से बने षिखर हैं । षिखर के चारों ओर के स्थान पर घर बाग बावड़ी ,कुॅंआ नद और नदियॉं हैं । बाहर से अंत तक क्रम से उस स्थानों पर परम  मुक्त आत्माओं  का वास है। यह धाम दिव्य धाम है ,उनके लिये दिव्य आनंद की वस्तुएॅं उपलब्ध हैं। अगणित षिव के गण एवमे प्रभावषाली कन्याओं का भी वही वास है । उन षिखरों पर कल्पवृक्ष व कामधेनुएॅं  विचरण करती रहती हैं । इन स्थानों पर जो षिव की आराधना कर षिव की कृपा प्राप्त कर जीवन मरण से मुक्त हैं वही रह सकते हैं ।

         इनके बाद चालीस हजार योजन ऊॅंचे षिखर हैं । ये पुष्पराग मणि के षिखर हैं जिनसे निरंतर प्रभा निसृत होकर चतुर्दषाओं को आलोकित करती हैं । इन पुष्पराग मणि षिखरों पर गन्धर्व ,यक्ष ,किन्नर,गरुड़,नाग आदि रहते हैं । उनके बाद पचास हजार करोड़ योजन ऊॅंचे  एक करोड़ गोमेदक मणि के षिखरों का घेरा है।यहॉं पर पदच्युत इंद्र्रों का वास है । ये यहॉं पर निरंतर षिव की आराधना में लीन रहते हैं ।

      इसके बाद साठ हजार योजन ऊॅंचे दस लाख नीलमणि के षिखरों  का घेरा है । यहॉं चार मुख वाले अनेक ब्रह्मा का वास है । षिवभक्ति में लीन इनका हृदय षिव आराधना  से शांत है । इसके बाद नीलमणि के सत्तर हजार योजन ऊॅचे एक लाख षिखर हैं इसमें अनेकों विष्णु निरंतर षिव आराधना करते हुए रहते हैं । इसके पष्चात अस्सी हजार योजन ऊॅंचे दस हजार एक मुक्तमणि षिखरों का घेरा है इसमें अनेकों महात्मा रुद्रगण षिव अराधना करते षिव कृपा की दीप्ति से दिपदिपाते रहते हैं । इसके बाद नब्बे योजन ऊचे एक हजार स्फटिक षिखरों  का घेरा है । इसमें नन्दी ,महाकाल,

वीरभद्र आदि सभी षिव की अपर मूर्ति हैं रहते हैं । ये  षिव की आज्ञा से करोड़ों ब्रह्माडों को बनाने बिगाड़ने में समर्थ हैं ।इसके  बाद एक सौ हीरक मणि के एक सौ योजन ऊॅंचे षिखर हैं जिनके प्रकाष में षिवधाम आलोकित होता है इसमेंसभी देवी ष्श्क्तियॉं,स्वामी कार्तिकेय,विघ्नेष्वर रहते हैं । यहॉं साधारण देवता नहीं आ सकते । इसके बाद ग्यारह ज्योर्तिमय षिखर है जो  सदा षिव के निज धाम को घेरे खड़े हैं । निज धाम में षिव मॉं जगदम्बा के साथ दिव्य सिंहासन पर विराजमान हैं ।2


Monday, 14 July 2025

kailash Mansarover yatra1

 अदभुत् धाम  कैलाष मान सरोवर


 मया सृष्टि स़्त्रष्टु- राधा वहति

विधि हुत या हवि र्या च होत्री

ये द्वे काले विधितः श्रुति विषय

गुणा या स्थिता व्याप्य विष्वम । 


या माहु सर्व बीजः प्रकृतिरिति

यथा प्राणनिः प्राणवन्तः

प्रत्यक्षामिः प्रपन्नस्तनुमिरवतु

अस्मामिरष्टा - मिरीषः ।।


(; षिव जी उस जल  के रूप में हमें प्रत्यक्ष दिखाई देते हैं जिसे ब्रह्मा ने  सबसे  पहले  बनाया उस अग्नि के रूप में दिखाई देते हैं जो विधि के साथ दी हुई हवन सामिग्री ग्रहण करती है उस होता के रूप में दिखाई देते हैं जिसे यज्ञ करने का काम मिलता है उस चंद्र और सूर्य के रूप में दिखाई देते हैं जिसके कारण सब जीव जी रहे हैं ; इस प्रकार , जल , अग्नि, होता सूर्य ,चन्द्र, आकाष, पृथ्वी और वायु के  इन आठ ; प्रकृति के , प्रत्यक्ष रूपों में भगवान षिव सबको दिखाई देते हैं वे आप सबका कल्याण करें )

         कैलाष षिव का धाम है । माना जाता है मॉं पार्वती के साथ वहॉं षिव निवास करते हैं । षिव के धाम की कल्पना ही की जा सकती है और यदि उस धाम के प्रत्यक्ष दर्षन हो जायें तब उस सौभाग्य का वर्णन करने के लिये मॉं वाणी की सहायता लेनी पड़ेगी। जिस अगम्य अगोचर धाम  का वर्णन मॉं  वाणी कर सकती हैं वह धाम भी अगम्य है । हम  संसारी तो  इसलोक के षिव धाम का वर्णन करने में अक्षम पा रहे हैं । स्वर्ग में जो स्थान बैकुंठ का है पृथ्वी पर वही स्थान कैलाष का है। जो  बैकुंठ है वही कैलाष है।

      पुराणों में ‘काषी केदार महात्म्य’ में कैलाष का वर्णन मिलता है उसके अनुसार कैलाष दो हैं । एक महा कैलाष और एक भू कैलाष। महा कैलाष षिव का निवास है वह अगम्य अगोचर है । ब्रह्मांड के महोदक में एक लाख योजन कनक भूमि है। उस स्थान की ऊॅंचाई भी लाख योजन है वही महाकैलाष है । उस स्वर्ण भूमि के चारो ओर भी पचास हजार योजन विस्तृत रजत भूमि है और बीस योजन तक रजत घेरे से ऊॅंचाई से घिरी है । आठ दिषाओं में आठ मणियों के द्वार हैं। हर द्वार पर महागण नियुक्त हैं। पूर्व द्वार पर महात्मा विघ्नेष,अग्निकोण पर महागण भृं़िगरिष्ट,दक्षिण द्वार के रक्षक महाकाल,नैतृत्य कोण के संरक्षक षिव के अंग से उत्पन्न वीरभद्र हैं । पष्चिम द्वार की रक्षक महाषास्ता हैं । वायव्य कोण की रक्षिका दुर्गा देवी हैं । उत्तर द्वार के द्वारपाल सुब्रह्मण्यम हैं तथा ईषानकोण के द्वार रक्षक ष्शैलादि गणनायक हैं । इन गणनायकों के अनगिनत अनुचर हैं ।


Sunday, 13 July 2025

cheen ke ve das din antim kist

 प्रातः काल चीन यात्रा का अंतिम दिन 15 जून था होटल का चैक इन समय 12 बजे होता है। उस दिन हम लोग ओशन पार्क जा रहे थे। श्रीमती शैल बाला, सरोज गौड़    आदि कुछ लोग वहाँ नहीं जा रहे थे उन लोगों को अभी काफी शापिंग करनी थी। बस तो थी नहीं दो टैक्सी पाँच व्यक्ति प्रति टैक्सी में करके हम लोग ओशन पार्क पहुँचे।

इसलिये सब ने अपना सामान पैक किया और दो डालर प्रति नग के हिसाब से वहाँ लॉकअप रूप में सामान रख दिया

चीनी कलैंडर में 2009 ईयर आफ ऑक्स है इसकी धमक हॉगकॉग में सुनाई दे रही थी खासतौर पर ओशन पार्क में।

ओशन पार्क समुद्र किनारे एक योग पार्क है दुनियाँ भर में प्रसि( यह पार्क हॉगकॉग के सबसे बड़े आकर्षणों में एक है और बच्चों के साथ छुट्टियाँ मनाने की बड़ी खास जगहों में एक है यहाँ शेर और डाल्फिन के करतब देखने के लिये ओशन थियेटर है। स्काई फेयर प्लाजा है केवल बाट किडस् वर्ल्ड है एम्यूजमेंट पार्क और इन सबसे ऊपर मछलियों का अद्भुत संसार है।

ओशन पार्क में घुसते ही सामने जोकर करतब दिखाते मिले। कार्टून चरित्र विशाल रूप में इधर-उधर घूमते बच्चों से हाथ मिला रहे थे। एक घेरे में कुछ जिमानास्टिक करते हुए बच्चे थे गजब का लोच था उनके शरीर में। फूलों से भरे रास्ते में जरा-जरा दूर पर वहाँ पर प्रदर्शित जानवर पक्षियों की आकृतियॉं लगी थीं। ऊँची पहाड़ी रास्ता कारपेट रास्ता था वहाँ से शुरू हुआ चिड़ियाधर । वहाँ पर आस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला शर्मीला पांडा थे। गोल-गोल गुथना-सा गोल-गोल आँखों का सफेद काला पांडा बहुत भोले सा चेहरे वाला लग रहा था।जाइंट पांडा यिंग यिंग को उस ओशियन पार्क में आये एक साल हो गया था। अब उसका परिवार हो गया था। दूसरे जाइंट पांडा का नाम कुंगफू पांडा था। तीन अलग अलग स्थान थे पांडा के । उसमें खेलते पांडा को देखने के लिये सब रूक जाते थे। शेर थे, एक विशाल पॉंड में डाल्फिन थी उनका शो तीन बजे होता था। इसलिये केवल उन्हें देखा। कुछ ने स्काई टॉवर पर राइड ली तो किसी ने अन्य राइड ली। ट्रेन पर ऊपर-नीचे की राइड बहुत फास्ट थीं। चित्रलेखा जी, मनोरमा जी, वन्दनी नन्दनी आदि ने  डैªगन राइड ली बहुत तेज गति की राइड थी। 

पतली सी पट्टियों पर तेज गति से ऊपर-नीचे गोलाकार घूमती राइड जिसका आधा हिस्सा समुद्र के ऊपर था रोमांच पैदा कर रहा था।बैलून राइड थी सौ मीटर ऊपर समुद्र के ऊपर आकाश में घूमने का अपना आनंद था।

एक गुफानुमा गैलरी थी उसका टिकिट अलग से लेना था उस में प्रवेश करते ही जैसे दूसरी दुनिया में आ गये गैलरी में अंधेरा था लेकिन ऊपर जैसे अथाह जल राशि हो उस पर मछलियाँ तैर रही थी तरह-तरह की, चौेड़े पंख नुमा गोल रंग बिरंगी बड़ी-छोटी एक करीब पाँच फुट की मछली ऊपर से गुजरी, चौड़ाई तो अधिक नहीं थी दो बालिश्त चौेड़ी पर सफेद तले पर मुँह था दो गोल भंवर सी काली आँख और दो नाक के छिद्र, चंद्राकार मुँह जैसे लाल लिपिस्टिक लगी हो बहुत ही खूबसूरत जलपरी सी। गैलरी पार करके दूसरी गैलरी में प्रवेश किया। एक तरफ विशाल  इलाके को शीशे से घेर कर जल भरा था और उसे समुद्र तल का  सा बनाया था तरह-तरह के जल-जीव वहाँ पर थे साथ ही समुद्री पौधे केकड़ा, आठ भुजाओं वाला आक्टोपस बड़ी-बड़ी मछलियाँ समुद्री जीवों का अपना पूरा संसार था।

 गोलाकार घूमते तीन मंजिल से दिखाया गया था।समुद्रीय पौध, फूलों के घास, मूंगे की चट्टान, समुद्री जीवों के जीवाश्म तक वहाँ थे। बड़े छोटे शंख घोंघे, सीप विशाल तैरते कछुएं, छोटा जीव समुद्री घोड़ा था तो विशाल दरियाई घोड़ा भी समुद्री घोड़ा एक फुट के शीशे में दीवार में दिख रहा था। उन सबसे ऊपर भयानक शार्क मछली ऊपर से भूरी तो नीचे एकदम सफेद करीब पन्द्रह और दस फीट की शार्क थी।जब घूमती पास से निकलती तो स्वतः शीश के पास से पीछे हो जाते लगता कहीं घक्का देकर शीशी न तोड़ दे इतने पास से एक इंच की दूरी से भयंकर जीव को देखना रोमांचकारी अनुभव था।  यद्यपि शीशे और हमारे बीच 3 फीट की दूरी पर रेलिंग थी शीशे को छूने की आज्ञा नहीं थी जरा जरा दूर पर गार्ड निगाह रखे हुए थे। मछलियों के लिये पहाड़ियां भी बनाई थी जिनमें कभी कभी अंदर मछलियाँ चली जाती थी। एक साइड में दीवार पर छोटे-छोटे जीवों को शीशे में दिखाया गया था। वहीं से एक कक्ष में बड़े-बड़े सिलेंड्रिकल आकार के नीले शीशे के करीब दस फुट ऊँचे और पॉच फुट आयताकार के जारों में विविध प्रकार की जैल फिश थी। अलग-अलग जार में अलग प्रकार की जैल फिश थी। लाल, पीली, बसंती, काली, हरी न जाने कितने रंग को जैल फिश रूई के से फाहे में निकलते लंबे-लंबे रेशे देखने में जितनी खूबसूरत लग रही थी। जैल फिश है छोटा जीव पर होता उतना ही खतरनाक है अगर कोई व्यक्ति उनकी चपेट में आ जाता है बेहद सूज जाता है खुजली मचती है और शरीर में जहर फैल जाता है। अंधेरे कक्ष में उन जारों पर हल्की-हल्की रोशनी थी। जैसे सुंदर शोपीस रखे हों।

आगे चलकर एम्यूजमेंट पार्क था।पास पास घेरे में छोटी छोटी दुकानंे जिसमें साथ खाने पीने का सामान पर सभी मांसाहारी था सैन्डविच वगैरह खाना नहीं चाहा क्योंकि सब शाकाहारी मांसाहारी एक साथ रखा था और उन्हीं हाथों से दे रहे थे।हम लोगों ने वहाँ पर भी नमकीन आदि ही लिया कुछ ने नूडल्स आदि लिये कुछ देर रूक कर हमने सबका इंतजार किया, वहाँ तक सब आगे-पीछे हो गये थे। रात्रि 12 बजे की हमारी फ्लाइट थी छः बजे तक होटल पहुँचना था क्योंकि दो घंटे का रास्ता था और दो घंटे पहले जाना पड़ता है सामान आदि निकालना था इसलिये वापसी यात्रा के लिये बाहर आये कुछ देर वहाँ बैठे ।ओशन थियेटर में बच्चों का कार्यक्रम व जादू के खेल आदि चल रहे थे। एक घेरे में तरह-तरह की चिड़ियाएँ थी सारस आदि थे उनका शो चल रहा था चिड़ियाएँ करतब दिखा रही थीं पंख फैला कर नाचना आदि पर यह सब कुछ देर ही देखा। बाहर फब्बारा चल रहा था वहाँ सबने फोटो खिंचाई एक यादगार के रूप में । लौटते में दूसरा मार्ग था। एक विशाल पेड़ पर कृत्रिम दानवीय चेहरा बना था थोड़ी-थोड़ी देर में उसके खुले मुँह से चिड़िया बाहर निकलती चहकती और अंदर चली जाती पूरे रास्ते फूलों के गुच्छे विभिन्न आकृति में सजाये हुए थे फूल भी भिन्न प्रकार के थे संभवतः पहाड़ी इलाके में पाये जाने वाले बड़े मोटे पत्ते और मोटी-मोटी पत्तियों के रंगबिरंगे फूल।

ओशन पार्क देखकर बहुत अच्छा लगा जैसे एक अद्भुत लोक में घूमे हों मन तो वहाँ के डिजनीलैण्ड को देखने का भी था लेकिन डिजनीलैण्ड के लिये दो दिन चाहिये थे। टैक्सियाँ तुरंत ही मिल गई करीब पाँच बजे हम अपने होटल पहुँच गये। सामान आदि निकलवाया । चाय की बहुत तलब लग रही थी लेकिन होटल के कमरे छोड़ चुके थे बैठने का स्थान कहीं भी नहीं था मनोरमा जी ने आग्रह करके होटल वालों से उनकी लॉबी जो बंद थी खुलवाई। चाय के लिये पूछा लेकिन होटल की तरफ से इंकार आ गया। हॉगकॉग के उस बाजार में सब प्रकार की दुकानें थी। लेकिन एक भी चाय की दुकान नहीं थी यद्यपि पानी कोल्डडिंªक आदि जगह-जगह मिल रहा था पानी और कोल्डड्रिंक के एक ही दाम थे।

वंदनी के पास छोटी सी केतली थी जिसमें दो कप पानी उबल जाता था सबके पास सूखा दूध और पत्ती के पाउच तो थे ही ,निकले और दो-दो कर चाय बनी, कप भी नहीं थे किसी प्रकार दो कप और चार-पाँच डिस्पोजेबल गिलास का इंतजाम हुआ और चाय बनाकर पी गई तब तक विदा लेने का समय आ गया बस भी आ गई और एक बार फिर सब हॉगकॉग एअरपोर्ट पर थे। इस बार हमारा लाउंज बत्तीस था। एअर पोर्ट पर सादा बरामदा व वाकिंग एक्सेलेटर दोनों थे कभी सादा पर कभी एक्सेलेटर पर चलकर 32 वें लाउंज पर पहुँचे कुछ देर में हॉगकॉग से विदा ली।चीन को बॉय करने के लिये हवाई जहाज की खिडकी से झांका पर किस हिस्से को बॉय कहते, वही चॉंद मुस्करा रहा था वही सागर था वही पर्वत श्रंखलाएं,हवा बदली नहीं थी,हॉं मकान ओझल हो गये थे,किस दिशा को बॉय करें,सब कुछ एक था दूर दूर तक दिगन्त अपनी एकता पर मुस्करा रहा था ।

11.55 पर हमारी उड़ान थी 2.5 पर हम देहली अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर थे। कई सामान की बैल्ट थी अंत में एक स्थान पर हमें सामान मिलता गया बाहर निकलते 4 बजे गये थे। सरोज भार्गव जी ने टैक्सी का इंतजाम कर रखा था हम सबनेएक-दूसरे से विदा ली। शीघ्र ही फिर मिलने के वायदे के साथ। सबके अपने-अपने इंतजाम था। हम पाँच किरन महाजन, डॉ॰ सरोज भार्गव, मैं श्रीमती शैलबाला एवम् सरोज गौड़ वापस आगरा आये प्रातः सात बजे हम फिर अपने-अपने घर में थे उत्साह से भरे हुए अनुभव का पिटारा लिये जिसे सबको सुनाने की उत्सुकता थीं।

दस दिन में जो कुछ गाइड के साथ मुख्य शहरों की मुख्य सड़कों पर दौड़ते वाहन में या पर्यटन स्थल पर बिना किसी दुभाषिये के घूमने मात्र से हम चीन की असली तस्वीर देख पा सकते थे। चीन का चेहरा क्या है?यह केवल चीनी गाइड ने टूटी-फूटी अटपटी अंग्रेजी में बताया क्या उसे हम सब कुछ मान पायेंगे। चीन की असली तस्वीर वहाँ के गांवो में है। असली जनता प्रमुख शहरों से दूर पुराने चीन में है। हमारा समय वहाँ की यात्रा का तब था जब ओलम्पिक की तैयारी थी। चीन अपना प्रभुत्व अपनी, चमक-दमक अपना स्वच्छ चेहरा विश्व को दिखाना चाहता था। इसलिये चीन की तस्वीर की एक उथली झलक ही हम दे सकते हैं। हाँ यह अवश्य है जो कुछ हमने बचपन में चीन के लिये पढ़ा था सुना था वह चीन अब नहीं है। वहीं अब छोटे पैर रखने के लिये लोहे के जूते पहने नहीं दिखे।

चीनी परम्परागत पोशाकें नहीं है आधुनिक चीन पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित चीन है लेकिन मेहनतकश साफ-सुथरा चीन एक कागज का टुकड़ा भी नहीं यद्यपि चीन में पेयजल का संकट है। पीने का पानी मंहगा पेेप्सी, कोला, जूस सस्ते हैं। लेकिन सड़कें रात्रि को धुलती है बड़े-बड़े पाइप और झाडू से।

पुराने चीन की तस्वीर थी हमारी निगाह में अफीम पीते पिनक में झुंड में बैठे लंबे चोगे, लंबी पतली मूँछे और सिर पर तिकोनी टोपी लगाये पीली रंगत वाले ठिगने लोग लेकिन अब वैसा कुछ भी नहीं दिखा। बल्कि दिखते हैंे कर्मठ लंबे पतले सूखसूरत चमकती त्वचा वाले लोग, महिलाओं के चेहरे पर तो मोती की सी आभा दिखाई देती हैं। आँखे अवश्य छोटी है कुछ चीनी व्यक्तियों की नाक भी अब उठी-उठी सी दिख रही थी।

अब लाल रंग में रंगा चीन नहीं है। माओ का प्रभाव कहीं नजर नहीं आया। माओ की बड़ी तस्वीर सिर्फ उनके स्मारक के बाहर दिखाई दी। अब एक से सैनिक वाले कपड़े कहीं नहीं दिखे। रंग-बिरंगे नये फैशन के पैंट-कोट या कमीज पैन्ट दिखाई दी। महिलाएँ व लड़कियाँ स्कर्ट पैन्ट टॉप पहने दिखे। काला रंग अधिक प्रचलन में दिखा।

बीजिंग की व्यस्ततम सड़कों, पुलो और फ्लाई ओवरों पर दौड़ती दुनिया थी। एक से एक कीमती कारें दिखी, सुंदर संुदर छोटी कार, छोटे-बड़े वाहन , मोटर साइकिल या स्कूटर बहुत कम दिखाई देते हैं।

साइकिल आज भी है ,फर्राटा भरती साइकिल ,सड़कों पर सबसे किनारे साइकिल ही चलती है एकदम तेज गति की साइकिलें लेकिन विदेशी-देशी कारें, ट्रक बस बहुतायत से हैं तेज गति अब चीन का मिशन है साथ ही ध्वनि प्रदूषण और

 धुँआ प्रदूषण पर पूरी रोकथाम है उस पर नियन्त्रण है। कार आदि में हार्न है पर अत्यावश्यक होने पर ही बजाया जाता है। एक गति से गाड़ियाँ चलती चली जाती है, हार्न नहीं बजाया जाता है।चीन को प्रकृति ने संपदा भी खुल कर लुटाई है चीन में सर्वाधिक पहाड़ है सबसे बड़ा पठार है खनिज संपदाओं से धरती भरी हुई है। एवरेस्ट जिसे चीन में च्यू म्यू लैग मा फेंग कहते है विश्व की सबसे ऊँची चोटी है और सिकियांग की ‘आइटिंग’ समुद्र सतह से 505 फुट नीची है अतः ऊँचाई करीब 30,000 फुट तक बैठती है चीन की सीमा बारह देशों से मिलती है।

महिलाएँ चुस्त कर्मठ आत्मविश्वास से भरपूर दिखी। आलस्य नशा कहीं नहीं दिखा। बच्चे तो बहुत कम दिखे। एक बच्चे की संस्कृति ने अब जनंसख्या नियन्त्रण में ला दी है। चीन में पहला नाम माँ के द्वारा दिया रखा जाता है उसी को महत्व दिया जाता है।

बच्चों की नौ वर्ष तक की शिक्षा सरकार द्वारा मुफ्त दी जाती है, पाँच हजार युआन तक का खर्च साल में पढ़ाई में आता है बच्चा होस्टल में रहता है। हफ्ते में एक दिन बच्चा घर आता है। पढ़कर आते ही बच्चा जाब ढूँढ़ने लगता है। युवा होते

बच्चों पर संभवतः माँ-बाप का अंकुश या दबाव नहीं है खुले आम गले में बाहंे डालकर घूमते देखे जा सकते हैं।

कहने को एक दशक और कहा जाय मात्र दस साल में चीन का जो कायाकल्प हुआ है वह अकल्पनीय है दस वर्ष पूर्व के चीन और आज के चीन में जमीन आसमान का अन्तर है। पिछले बीस साल से अन्तर प्रारम्भ हुआ और अकथ्य अन्तर आज परिणामस्वरूप है।


Saturday, 12 July 2025

cheen ke ve das din 17

 होटल रीगल इम्पीरियल हॉगकॉग के पुराने बाजार में बना था। यहाँ सामने सब देशों की घड़ियाँ लगी थी। लाउंज में बैठने के लिये मात्र दो बेंच थी और यात्री बहुत थे। हर देश के यात्री थे। वहाँ पर भारतीय भी बहुत दिख रहे थे। काउंटर पर यद्यपि चीनी लड़कियाँ थी पर वे इंगलिश बोल लेती थी। इसलिये वार्ता में अधिक परेशानी नहीं हो रही थी। बस सामान स्वयं ही ढोना था। और लिफ्ट में रखकर चौथी मंजिल पर ले जाना था। वहाँ पूछा क्या वेटर नहीं ले जा सकते तो पता

 लगा प्रति नग दो डालर अर्थात् 70 रु0 लगेंगे तो एक-एक कर सब नग अपने आप ही पहुँचा दिये। उस समय कहीं दूर जाने का तो समय नहीं था। होटल में चाय बनाने की जिम्मेदारी श्रीमती किरन महाजन की थी। सो पी गई। चाय पीकर फ्रैश होकर लाउंज में एकत्र होकर निश्चय किया कि यहाँ आस-पास का बाजार देखा जाये तथा वहाँ इंडियन खाना मिल जायेगा  कि नहीं देखा जाये। हिम्मत करके हम चार यानि मैं शैलबाला किरन महाजन और डा॰ राजकुमारी शर्मा  चल दिये। यह हम लोगों का नियम था कहीं जाते सब कमरों में झांक झांक कर पूछ लेते कि कोई और चलेगा । मनोरमा दीदी  चादर ओड़ कर लेटी थीं‘मेरी तबियत ठीक नहीं है मैं कहीं नहीं जाउंगी।’ हॉंगकांग में भाषा सब तरह की बोल लेते हैं हिंदी भी बोलने वाले और हिन्दुस्तानी बहुतायत में हें इसलिये किसी प्रकार का खतरा नहीं लगा। हर मोड़ और स्थान को ठीक से देखते जा रहे थे। सामने सड़क पार करके पंक्तिबð बाजार था एक आम बाजार जिगजैग आकार में था एक बाजार से घूम कर दूसरे बाजार में जाया जा सकता था। चौड़ी सड़क और वन वे थी । दोनों तरफ हर सामान की दुकान थी। चलते चलते एक विशाल मॉल दिखाई दिया अगर अंदर गये तो समय लग जायेगा नौ बज चुके थे इसलिये रास्ता अच्छ ीतरह देख वापसी का रुख किया । एक होटल देखा जहॉं भारतीय खाना था पंजाब का रहने वाला उसका संचालक था । बढ़िया रहेगा  इस में खाया जायेगा पता लगाया जाये कौन कौन बाहर खाना चाहता है तब आया जायेगा । एक एक चिन्ह देखते होटल आये पर वहॉं सब आराम के मूड में थे रैस्टोरेंट जाने का उत्साह गायब हो गया और अपने अपने सामान में से खाने का सामान निकाल कर चाय के साथ खाया गया।पूरे दिन की समीक्षा तो की ही जाती थी  अरस्तू शशांक  सोने से पहले देख लेते थे कि सब ठिकाने पर हैं या नही,‘ आंटी लोगो  अब सोओ  सुबह नहीं उठना इतने बजे तैयार रहना है ’ । 

दूसरे दिन प्रातः नैन ब्लूइंग पार्क गये पर्ल नदी के किनारे बना पार्क बहुत व्यवस्थित था। तथा फूलों की अनेक प्रजातियाँ थीं कुछ फूल नये भी दिख रहे थे। कुछ आगे चलकर बत्तख आदि थीं। नावें भी थीं जिनमें वोटिंग की जा सकती थी। यहाँ पर भी बूँदों ने स्वागत किया पर सहन करने योग्य थी। वहीं से हम रिपल्शन बीच के लिये गये वहाँ पर सैलानी तैरने के लिये आते हैं एक आम सा बीच था। शार्क का खतरा रहता है इसलिये कुछ हिस्सा पीली जाली से बांध दिया गया है वहीं तक तैराकों को जाने की इजाजत है उससे आगे नहीं। यहाँ पर बूँदों ने घार का रूप ले लिया कुछ के पास बीजिंग में खरीदे छाते थे एक-एक दो-दो साथ-साथ जाकर बस तक वापस आये।

आगे विक्टोरिया पीक गये। इस पीक को तीन नाम से पुकारा जाता है विक्टोरिया पीक, फ्लैग होलिस्टिक पीक व वान चुई पीक। विक्टोरिया पीक पर जाने के लिये वहाँ से सुप्रसि( रोप वे से जाना होता है इसे हिडोलों का मेला भी कहा जाता है क्यांेकि कई-कई ट्रालियाँ मोटे-मोटे तारों पर लटकती चलती रहती है। वहाँ से हॉगकॉग की बिखरी प्राकृतिक संपदा दिखाई दे रही थी। चारों ओर हरियाली के बीच में जैसे सीमेंट के वृक्ष बिल्डिंग के रूप में उगे हो ‘शाम चुन चुन’ नदी का विहंगम दृश्य दिखाई दिया। उसमें व्यापारिक जहाज खड़े थे। पीक को पर्यटन विभाग ने पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर दिया है। खूब खाने-पीने के स्टॉल लगे हुए थे लेकिन सबने चिप्स आदि ही लिये और शेयर करते खाते घूम-घूम कर हॉगकॉग का सौंदर्य निहारा, विश्व का एक सुंदरतम द्वीप समूह, हृदय को स्तब्ध कर देने वाला दृश्य एक तरफ शीशे की बिल्डिंग वाला आधुनिकतम शहर दूसरी तरफ विशाल समुद्र जैसे मैदान है।यह पीक अपनी रंग-रूप दिन में सूर्य की रोशनी के आधार पर बदलती रहती है रास्ते में उस व्यक्ति का मकान दिखा जिसने कार का 8888 नम्बर प्राप्त करने के लिये 20 वर्ष पूर्व 8 मिलियन डालर दिये थे।

वैंडी से हमने आग्रह किया दोपहर के खाने के लिये ऐसे स्थान पर ले चले जहाँ हमें भारतीय खाना मिल जाये साथ ही अपने मतलब की खरीदारी करलें । उसने हमें वहाँ के प्रसि( इंडियन बाजार में छोड़ दिया। बस का सफर हमारे लिये इतना ही निश्चत था। आगे का साधन हमें ही बनाना था। बस हमें यह कहकर छोड़ गई कि वो दूसरे दिन अर्थात् तेरह जून की शाम को 6 बजे हमें लेने आयेगी। 

देखने में पुराने ढंग का बाजार था। बाजार क्या पुरानी कई मंजिला बिल्डिंग मे पास-पास दुकानें थी। जैसे मुंबई के भूलेश्वर का बाजार हो वहीं 3 मंजिल पर ढाबा था हांगकांग के इंडियन बाजार में सम्राट इंडियन ढाबा बताया तो लगा वास्तव में इंडिया का बना खाना मिल जायेगा।लिफ्ट से ऊपर चार-चार व्यक्ति जा रहे थे लंबी लाइन थी पूरी बहुमंजिला इमारत में जितनी भीड़ थी उतनी लिफ्ट नहीं थी। जीने भी थे पतले अंधियारे भरे। उस समय इतने थके हुए थे। कि जीने से जाने की हिम्मत नहीं हुई।  बिल्कुल साधारण कुर्सी मेज वाला फटका मार्का ढाबा था लेकिन सरदार जी ने हमारा बहुत अच्छे से स्वागत किया यद्यपि दोपहर के भोजन के बाद वहाँ भोजन समाप्त हो गया था और चाय का समय प्रारम्भ हो गया था लेकिन सरदार जी ने तुरंत हमारे लिये रोटी माह की दाल, टमाटर आलू की सब्जी व चावल तैयार कराये।उस समय महसूस हुआ कि भारतीय खाने में कैसी तृप्ति है। जिव्हा और पेट और आत्मा सब तृप्त हो जाते हैं नही तो जैसे अधूरेपन का एहसास होता है। मनोरमा जी की तबियत कुछ ढीली हो रही थी। इसलिये उन्होंने कुछ खाया नहीं था। लेकिन हमारे साथ-साथ पूरा बाजार घूमा। सामान सही मिल रहा था। डर भी था कहीं नकली सामान नहीं हो लेकिन सब सामान बहुत ठीक निकला चाहे मेकअप का सामान हो चाहे इलैक्ट्रानिक सामान दाम भी बहुत बाजिब थे।अधिकांश दुकानदार भारतीय थे। पाकिस्तानी, चाइनीज,और तिब्बती भी थे ।कहीं बड़े बड़े डिब्बों में कपड़े रखे थे तो पंक्ति से इलैक्ट्रोनिक सामान की दुकानें थीं।घूमते-घूमते सब अलग-अलग हो गये थे किसी को कहीं कुछ पसंद आ रहा था किसी को कहीं कुछ। निश्चय यही किया कि सब होटल पहुँच जाय।पहले सबने उसी बाजार में शापिंग की उसके बाद उसके सामने बाजार में शापिंग की वहॉं का बाजार बिलकुल सदर बाजार सा था और एक एक वस्तु की एक एक दुकान थी अब लौटने का समय हो रहा था इसलिये शापिंग भी जरूरी हो गई थी।

मैं ,शैलबाला एवम् किरन महाजन होटल के लिये निकले। हमने वहाँ पूछा होटल रीगल कहाँ से जायें तो वहाँ लोगों ने बताया करीब आधा किलोमीटर दूर है आप पैदल जा सकती हैं। बस एक बाजार पार कर मोड़ है वहाँ से सामने ही रीगल है।

हम लोग पैदल चल दिये पूछते-पूछते कई मोड़ निकल गये अंत में बहुत पॉश और खुला स्थान आ गया। लगा चक्करघिन्नी हो जायेंगे क्योंकि हमारा होटल तो पुराने बाजार में था, जैसे चाँदनी चौक के स्थान पर इंडिया गेट पहुँच गये हो वहाँ सामने बताया होटल रीगल है था तो होटल रीगल ही लेकिन वह होटल रीगल इंटरनेशनल था बाहर से ही देखने से समझ गये हम भटक चुके हैं क्या किया जाये पहले तो पता लगाया जाये कि आखिर हम कितनी दूर हैं ।यह हमारा होटल नहीं है होटल इंटरनेशनल सात सितारा होटल था। हमारे होटल की ही शाखा। थक तो रहे थे  होटल के सामने पार्कनुमा स्थान था गोल गोल घास और फूलों के  स्थान से बने थे एस पर बैठ गये  जब जरा सांस आई तो वहाँ हमने अंदर पहुँच कर उनके मैनेजर से बात की और आग्रह किया कि हमें होटल रीगल इम्पीरियल के लिये टैक्सी मंगा दें। उन्होंने हमें आश्वासन दिया और अपने होटल की टैक्सी से हमें होटल रीगल इम्पीरियल भेज दिया। कम से कम पन्द्रह किलोमीटर दूर वह होटल था बाहर से देखते ही शांति मिली चलो ठीक-ठाक पहुँच गये। अपने इस अभियान को चुपचाप दबा गये नहीं तो संभवतः सब चढ़ पड़ते कि बहुत होशियार मत बनो ठीक-ठाक वतन पहुँचो।

चाय पीकर हमने अन्य साथियों को देखा कुछ आकर आराम कर रहे थे कुछ अभी नहीं आये थे। पिछले दिन हमने पास के बाजार में बहुत विशाल आधुनिकतम मॉल देखा था दूसरे दिन वापस भारत के लिये आना था। इसलिए वहॉं पर देखे विशाल मॉल की ओर चल दिये हमारे साथ डॉ॰ राजकुमारी शर्मा भी थी। पाँच मंजिल के मॉल में हर मंजिल पर अलग-अलग सामान मिल रहा था। समय बचत के लिये हमने निश्चय किया  यदि खरीदारी में आगे-पीछे हो जाये तो मेन गेट की सीढ़ियों पर मिलेंगे। यद्यपि मॉल इस ढंग का था ऊपर से देखने पर हर मंजिल का व्यक्ति दिख रहा था। एक स्थान पर हम सब अलग-अलग हो गये और ऊपर-नीचे करते सामान देखते मिलते गये अंत में जब थक गये तब हम तीन तो एक-एक कर सीढ़ियों पर आ गये लेकिन डॉ॰ राजकुमारी शर्मा का कहीं पता नहीं चला हम बार-बार मॉल के अंदर गये जाकर देखकर आते एक जगह वो दिखाई दी हमने आवाज लगाई लेकिन उन्हें नहीं सुनाई दिया जब तक हम उतरकर वहाँ पहुँचें वे गायब हो गई। करीब एक घंटा हमें बैठे हो गया तब हमने सोचा सड़क पर खड़े होकर देखते हैं हम जैसे ही सड़क पर आगे बढ़े डॉ॰ राजकुमारी शर्मा आती दिखाई दीं । एक से दरवाजे होने की वजह से वो दूसरे गेट पर पहुँच गईं थी। खैर ‘अंत भला सो सब भला’ भगवान का धन्यवाद दिया बिछड़े साथी से मिलना उस समय कितना सुखद लगा बयान नहीं किया जा सकता। अंदर जो भय ठहर गया था काफूर हो गया और चुहल करते हुए एक इंडियन होटल में नॉन, सब्जी आदि खाते होटल पहुँचे। भटकने का दिन समाप्त हुआ। तब तक सब साथी आ चुके थे। वंदनी नंदनी, चित्रलेखा जी आदि की कुछ बातें बहुत अक्ल देने वाली थी। कभी भी ऐसे देश में जहाँ हमें लगे खाद्य-पदार्थ आसानी से उपलब्ध नहीं होगें पैक्ड खाना ले जाना चाहिये वे लोग उपमा आदि के पैकेट ले गई थी। एकदम गर्म पानी तो चाइना में पीने के लिये हर होटल में रहता ही था वे उसे डालकर अपना भोजन तैयार कर लेती थी। इसलिये उन्हें अधिक भोजन के लिये नहीं भटकना पड़ा था।


Friday, 11 July 2025

cheen ke ve das din 16

 प्रातः आठ बजे हम हांगकांग जाने के लिये तैयार थे। दोपहर 12.5 की हमारी उड़ान थी। बीजिंग हवाई अड्डा, विश्व का सबसे बड़ा अड्डा देखा।बीजिंग एअरपोर्ट दूर से देखने पर डैªगन आकृति में डिजाइन किया गया है। उस समय उसकी विशेषता ज्ञात नहीं थी नहीं तो आकृति को देखने का प्रयास करते और विशाल आकृति अंदर से नहीं देखी जा सकती यह हवाई जहाज से ही देखी जा सकती थी हवाई जहाज उड़ा तब हमने बीजिंग हवाई अड्डा देखा अवश्य पर इसकी विशेषता पर ध्यान नहीं गया ।दस लाख, वर्ग मीटर क्षेत्र में बना यह एअरपोर्ट दुनिया का सबसे बड़ा एअरपोर्ट टर्मिनल है।  उड़ान 


स्थल के लिये मैट्रो ट्रेन जैसी ट्रेन से ले जाया गया।ट्रेन पन्द्रह मिनट तक तीव्र गति से चलती रही इससे  एअर पोर्ट की लंबाई का अंदाज लगाया जा सकता है । सामान तो हवाई अड्डे पर पहुँचते ही चैक इन हो गया था। हमारे पास बस हमारे हैण्ड बैग थे। ट्रेन बीस मिनट तक पूरी रफ्तार से एअरपोर्ट की टनल में चलती रही, तब जाकर हम गंतव्य तक पहुँच एक्सेलेटर से प्रथम तल पर गये वहाँ पर बड़े-बड़े शोरूम थे। वहीं हैण्डबैग आदि चैक किया गया। विशाल लांउज में कुरसियाँ पड़ी थी यात्रा में अभी समय था बैगों में पड़ी नमकीन आदि निकल कर खिलानी प्रारम्भ हुई। साफ सुथरे फर्श पर नमकीन गिर जाती तो अपने आप ही आत्मग्लानि सी महसूस होती इसलिये बाद में सबने कोशिश की जो गिराई है उसे बीन लें।

चार घंटे की हवाई यात्रा के पश्चात् हम एक बार फिर हांगकांग हवाई अड्डे पर थे पहले दिल्ली से हांगकांग फिर हांगकांग से शंघाई की यात्रा की थी। अब फिर बीजिंग से हांगकांग पहुँचे थे। इस बार हांगकांग एअरपोर्ट अच्छी तरह से देखा हांगकांग हवाई अड्डे पर से निकलते-निकलते एक घंटा लग गया। वहाँ बड़े-बड़े शोरूम थे खाने के शोरूम पर खाना सामने बन रहा था। जो डिश खानी हो वह आपके सामने बनेगी।हर प्रकार का सामान मिल रहा था ।

यहाँ पर हमें गाइड वैंडी को मिलना था। परंतु वह पहुँची नहीं काफी समय उसे देखने में लग गया। नीचे लाउंज में एक ओर हम सब सामान लेकर बैठ गये थे और बार-बार तख्तियाँ देख रहे थे पर हमारे गु्रप के लिये कोई भी तख्ती लिये नहीं दिखी। अरस्तू प्रभाकर व शशांक प्रभाकर बार-बार इधर-उधर देख रहे थे। अंत में जब वैंडी प्रगट हुई तब जान में जान आई। बस जिस पुल को पार कर होटल की ओर रवाना हुई वह नया ही बना था। जैसे एक परीलोक के रास्ते पर चल रहे हो। बड़ी-बड़ी मोटी लोहे की लचीली रस्सियों से बंधा पुल डगमग रोशनी से नहाया अद्भुत लग रहा था।

हांगकांग दो हिस्सों में बंटा है। एक तरफ हांग और दूसरी तरफ कांग है। यह चीन के दक्षिण पठार के दक्षिण चायना सागर तथा पर्ल नदी के डेल्टा के निकट है। यह अपने प्राकृतिक गहरे बंदरगाह के लिये प्रसि( है। यह 1100 कि.मी. के क्षेत्र में फैला है इसकी जनसंख्या 7 करोड़ है। विश्व के अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक केन्द्रांे में अग्रिम है।

मुझे तो बहुत कुछ मुंबई सा ही लगा समुद्र के किनारे-किनारे बसा। हांग कांग में ऊँची ऊँची अट्टालिकाएँ है। लेकिन इनमें चौथी मंजिल कहीं नहीं मिलेगी। एक दो तीन और फिर पाँचवीं मंजिल होगी फ्लैटांे के निर्माण में फेगशुई का बहुत 

ध्यान रखा जाता है। बागुआ दर्पण का प्रयोग किया जाता है। कहा जाता है यहाँ फ्लैट इतने पास-पास है कि खिड़की खोल कर पड़ोसी से हाथ मिला लें जैकी चेन यहीं हांगकांग का निवासी था। यहाँ पर मार्शल आर्ट बहुत लोकप्रिय है बु्रशली, चाउमन फैट एवं यूओन ओ पिंग बहुत लोकप्रिय हैं। यहाँ के हैगहोम शहर की सभी बिल्डिंग लाल ईंटों की बनी है। यहाँ की रातें बहुत खूबसूरत होती है। गोल्डन बाथ बहुत प्रसि( है।

1 जुलाई यहाँ का स्वतंत्रता दिवस है। 1839-1842 के प्रथम अफीम यु( के बाद हांगकांग ब्रिटिश शासन की एक कॉलानी बन गया।1997 के बाद यहाँ आर्थिक मंदी का दौर आया लेकिन चीन की वजह से यह आर्थिक मंदी से उबरा। यहाँ का अधिकतर निर्माण व्हूम पी ग्रुप ने कराया ये मध्य चीन से आये थे इनका शापिंग माल शिप की आकृति का है।

हॉगकॉग द्वीप विक्टोरिया हार्बर के बाद दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। रात्रि को यहाँ लेजर शो होता है। 

हॉगकॉग में अंतरिक्ष म्यूजियम ,आर्ट म्यूजियम बहुत प्रसि( है। ब्रिटिश कॉलानी अलग से है। बहुत से व्यक्ति रोज ट्रेन से शाम को चीन जाते हैं 45 मिनट में ट्रेन पहुँचा देती है। वहाँ मसाज कराकर वापस आ जाते है।कहते हैं यहॉं स्वर्ण के टब में  स्नाान कराया जाता है। सुनकर सबका मन कर रहा था कि यहॉं आकर मसाज का मजा तो लेना चाहिये परंतु फीस 10 हजार डालर । चलो भाई आगे बढ़ो सोचने में कुछ खर्च नहीं होता ।मन ही मन कल्पना करो कि  सोने के टब में सुगंधित पानी में गले तक डूबे हैं नजाने कितने फिल्मी दृश्य ऑंखों के  आगे घूम गये  । 

हांगकांग में 9 साल तक की शिक्षा स्कूल में 3 साल जूनियर स्कूल में फ्री है। उसके बाद बच्चे अपने काम में लग जाते है। इंगलैण्ड की शिक्षा व्यवस्था ही यहाँ लागू है। यहाँ की संस्कृति पूर्व व पश्चिम का मेल है।कहा जाता हैं अक्टूबर में हांगकांग स्वर्ग की तरह हो जाता है। नीला आकाश हवा में तीखापन, सूर्य में चमक ,पहाड़ पर फैली हरीतिमा को नवीनता प्रदान करता नीला बंदरगाह जैसे प्रकृति सारी सुंदरता उड़ेलती खड़ी है।हॉगकॉंग का सबसे बड़ा द्वीप लैण्ड टॉवर है यहाँ का प्रमुख व्यवसाय मछली पालन है।इसमें 18 भौगोलिक जिले है। यहाँ करीब 28 कैसीनो है जिनमें 23 कैसीनो एक ही परिवार के हैं अन्तर्राष्ट्रीय वित्त निगम की बिल्डिंग 88 स्टोरी की है।

हांगकांग में मुख्य रूप से न्यू ईयर डे स्पिं्रग फैस्टीवल क्विंगमैग फैस्टीवल, मिड औटम फेस्टीवल और राष्ट्रीय दिवस मनाये जाते है। स्प्रिंग फैस्टीवल और नेशनल होली डे ये दो सप्ताह सुनहरे सप्ताह के रूप में मनाये जाते है।हॉगकॉग में ड्रैगन वोट रेस बहुत प्रसि( है। प्रति वर्ष अनेक टीम पूरे देश में भाग लेेने आती है। उत्सव के दौरान लोग चावल का बनाया व्यंजन खाते हैं। यहॉं की प्रसिð कहावत है ‘अपने सर्दी के कपड़े तब तक उठाकर न रखें जब तक कि चावल के डम्पलिंग न खा लें अर्थात् गर्मी डैªगन वोट उत्सव के बाद पड़ना प्रारम्भ होती है।

दूर दूर से लोग उत्सव में भाग लेने आते हैं कहा जाता है उत्सव के समय तैरना सौभाग्य और स्वास्थ्य लाता है इसे टयूस्त्र उत्सव भी कहा जाता है इस उत्सव के साथ कथा जुड़ी है

400 ई॰ पूर्व वारिंग साम्राज्य के समय च्यू राज्य के राजा हुर्द के एक मंत्री क्यू युआन केा धोखबाज अधिकारियों ने फंसा दिया राजा ने क्यू युआन को निलंबित कर देश निकाला दे दिया क्यू युआन को बहुत दुःख हुआ और वह माइलो नदी में कूद कर डूब गया। जनता नाव लेकर क्यू युआन को ढूूंढ़ने लगी लेकिन नहीं ढूंढ़ पाई। सारी नदी को चप्पुओं से छान मारा, सारा समय ड्रम बजाते रहे और चावल के गोले बनाकर मछलियों से क्यू युआन को बचाने के लिये नदी में डालते रहे।

अब इसने धीरे धीरे सांस्कृतिक प्रथा का रूप ले लिया और स्थानीय त्यौहार बन गया। यह इतना लोकप्रिय हुआ कि एक अन्तर्राष्ट्रीय वोट रेस प्रतियोगिता का रूप ले लिया और बहुत उत्साह से आयोजित की जाती है।


Thursday, 10 July 2025

cheen ke dus din 15

 जैसा कि हर देश में पर्यटकों के साथ होता है कुछ शापिंग स्थान बसों के निश्चित होते हैं वहाँ पर जाकर रुकते हैं लेकिन बस एक अन्य विशाल जैड शोरूम के अहाते में रुकी  एक विशाल एम्पोरियम कहिये या पूरा मॉल आभूषण जैड मूर्ति पेंटिंग आदि का था। वहाँ जैड की कलाकृतियाँ बन रही थी। रत्नों की कटिंग आदि का काम व पेटिंग बनने का काम चल रहा था।जैड के बड़े छोटे पत्थर के टुकड़े ऐसे लग रहे थे मानो तरह तरह के हल्के रंगों की वर्फ की सिलें रखी हैं लाइन से मशीनों से कटिंग हो रही थी  वहीं कलाकार मूर्तियों को आकार दे रहे थे अर्थात् वह कारखाना भी था और शोरूम भी था।जैड की वहाँ बड़ी बड़ी प्रतिमाएँ थीं दर्शनीय कलाकारी थी। एक चित्रकार पेन्टिंग बना रहा था बड़े बड़े कैनवास पर वहॉं की कला संस्कृति चित्रित थी ।प्रवेश द्वार के सामने ही जैड पत्थर से प्राकृतिक दृश्य बनाया हुआ था। चीनी कारीगरी का अद्भुत नमूना थे सब यद्यपि हम सब में एक भी व्यक्ति खरीदार नहीं था क्योंकि एक एक कलाकृति हजारों डालर की थी लेकिन कला देखने का भी अपना मूल्य होता है हमने अद्भुत देखा एक बार तो घुसने में उलझन लगी थी क्योंकि हम शापिंग आदि में समय खराब न कर पर्यटन स्थलों पर अधिक समय बिताना चाहते थे । जैसा कि महिलाओं की कमजोरी मानी जाती है भूख लगते हुए भी वहाँ पर आभूषण देखने में सबने बहुत समय लगाया कुछ ने अपनी जेब भी हल्की की।

अगला पड़ाव लंच का था । एक चाइनीज रैस्ट्रॉं डाउजिन  में इस बार दोपहर का हमारा लंच था। रैस्ट्रां था तो बड़ा लेकिन गोलाकार मेज बहुत पास.पास लगी थीं। करीब.करीब सब मेजें घिरी थीं।  एक किनारे से बीच  में एक स्टेज बना था। सब मेज पर चीनी लोग ही थे। एक अजीब तीखी गंध से रैस्ट्रां भरा था किसी से भी गंध सहन नहीं हो रही थी। हमारे सामने जो खाना आया वह था नूडल उबली मूंगफलीए कटा प्याज सादा चावल आदि । पूरी मेज भर गई पर समझ में नहीं आ रहा था क्या खाए कि तृप्ति पाई जाये। वहाँ हरी पत्ती की चाय खाने से पूर्व पी जाती है। केतली में पतली  कम से कम चार फुट लंबी नली पिचकारी जैसी होती है उससे छोटे.छोटे प्यालों में सूण्ण्ण्ण्करने की आवाज करते.भरते हैं। यद्यपि हलके रंग का सुगंधित पानी ही देखने में लगता है  प्याले में  तो लग रहा था एकदम गरम होगा लेकिन मुॅंह लगाया तो गुनगुना सा था। उसे पीकर थकान एकदम गायब हो जाती है ऊर्जा मिलती है।

वहीं स्टेज पर चीनी बालाओं ने वहाँ के पारम्परिक परिधान पहनकर लोकनृत्य व नाटक प्रस्तुत किया।काबुकी के समान पुरानी कथाएँए कविता में और गीतों में प्रस्तुत किये। खाने से भले ही मन नहीं भरा हो पर वहाँ असली चीनी संस्कृति से परिचय हुए। एक तरफ जारों में कई प्रकार के पदार्थ रखे थे उनके साथ ही सॉप छोटा अजगरए केंकड़ा आदि भी रखे थे। दीपक जी ने कई चीनी व्यंजनों के बनाने की विधि बताई एक प्लेट में झींगे रखे थे। सॉप के व्यंजन व झींगों के व्यजंन चीनी बहुत स्वाद से खाते हैं। हर देश की अपनी सभ्यता अपनी संस्कृति अपना खान.पान होता है वह उन्हें अच्छा लगता है किसी के खान.पान को देखकर हम यदि चेहरे पर अरूचिकर भाव लायंे इससे अच्छा है उधर देखे ही नहीं । हमारे पास की एक मेज पर एक व्यक्ति ने पहले वन के एक टुकड़े पर टमाटर रखा फिर कटा पत्तागोभी रखा फिर संभवतः मेढक ही था जिसकी खाल उतरी हुई थी क्योंकि बन से टांग लटकती देखी उस पर कुछ छिड़का दूसरे टुकड़ा वन का रखा उसके साथ ही मैंने आँख हटा ली। दूसरी मेज पर चीनी खाने की प्रसि; प्रक्रिया देखी दो स्टिक से एक.एक चावल तेजी से खा रहा था।

उसकी तर्ज पर अपने हाथ में स्टिक लेकर चावल खाने का प्रयत्न किया कोशिश में दस चावल तो मुँह में चले ही गये। रास्ते

े में दीपक जी ने हमें बंदर पकाने कीए बतख पकाने की प्रक्रिया बताई। संभवतः उनका वर्णन करना मेरे लिये आसान नहीं होगा । 

अगला लक्ष्य टिन हैन या थ्येन थान और अपनी भारतीय भाषा में कहे तो स्वर्ग मंदिर था। स्वर्ग मंदिर में चीनी सम्राट वर्ष में एक बार जाकर अच्छी फसल के लिये प्रार्थना किया करते थे। इस मंदिर का निर्माण मिंग वंश के शासकों ने 1419 ईस्वीं में किया था। सन् 1751 ईस्वी में भापू शासकों ने इसका पुर्न निर्माण कराया। 1889 ईण् में इसके एक भाग को फिर से मरम्मत कराई गई थ्येन चीनी भाषा में स्वर्ग के लिये प्रयुक्त होता है और थान मंदिर के लिए। 

मंदिर के ऊपर चीनी भाषा में लिखा है ष्अच्छे वर्ष के लिये प्रार्थना करो।ष्

स्वर्ग मंदिर बीजिंग के दक्षिण की ओर जाने वाली सड़क युंग्टिंगमेग के पूर्व में स्थित है।टैम्पल ऑफ हैवन बीजिंग का एक सुप्रसि; मुख्य स्थल है यह एक तरह से बीजिंग की पहचान है वहाँ के पर्यटन स्थलों में इसे प्रमुख स्थान मिला हुआ है। यह करीब 200 हैक्टेयर में फैला है।  

स्वर्ग मंदिर का मुख्य द्वार सांची स्तूप के द्वार से मिलता है। यह लाल रंग का बहुत बड़ा बना है। इधर.उधर दो उससे छोटे द्वार है। बीच के द्वार से राजपरिवार प्रवेश पाता था और इधर.उधर के दरवाजे से राज्य कर्मचारी प्रवेश पाते थे। अब आम जनता हर दरवाजे से प्रवेश कर सकती है। एक तरफ प्रवेश का टिकिट हाल बना था उसमें कई खिड़कियाँ बनी थी। विदेशी और स्थानीय के लिए अलग.अलग खिड़की थी। चीन में हर स्थान को देखने के लिये टिकिट लगता है। विदेशी और चीनी नागरिकों के लिये टिकिट का मूल्य अलग.अलग है अधिकतर पाँच युआन का टिकिट लगता रहा था। कहीं.कहीं अधिक भी लगता था। टिकिट लाने का काम हर स्थान पर अरस्तू प्रभाकर व ओशो ही करते रहे। यहाँ हर द्वार पर लोहे की बैरीकेटिंग कर दी गई थी। एक.एक कर प्रवेश दिया जा रहा था। 

चारों ओर साइप्रस के वृक्षों से घिरे चार मुख्य हाल है जो एक दूसरे के सीध में बने है ओर दीवार के साथ.साथ एक दूसरे से मिले है। मंदिर के मुख्य भाग में आवाज चारों ओर से प्रतिध्वनित होती है।सब अपनी आवाज सुनने का प्रयास कर रहे थे ई आ ऊ का शोर मचा था स्वर्ग मंदिर के मुख्य स्तूप की दीवारों को  थपथपाने पर उस में से भी आवाज आ रही थी 

स्वर्ग मंदिर तीन हिस्सों में बंटा है उसमें प्रवेश के लिये लंबा गलियारा पार करना पड़ता है। इसका पहले भाग को ह्नान ह्यू कहते है दूसरे भाग को हान फंुग ही । वहीं एक चबूतरा बना है। उसे चारों ओर जंजीरों से घेरा है जिससे उस पर कोई पैर न रख सके। इस चबूतरे की चाओ चेन कहा जाता है। एक हाल में सम्राट के उपयोग की वस्तुएँ रखी हैं। बीच.बीच में 

धूप जलाने के लिये विशाल आधार बने हैं। अंदर हाल में एक तिमंजला वेदी के चारों ओर नौ बड़े.बड़े घेरे बने थे।

मुख्य द्वार की छत गुंबद के आकार की है उस पर सोने की पच्चीकारी हो रही है। छत पर गहरे नीले रंग की टाइललगी है।बीच में एक ऊँचे चबूतरे पर एक विशाल सिंहासन रखा था। उसके चारों ओर पोर्सलीन की गायें बनी थी। वह स्थान भी जंजीरों से घिरा था। मंदिर के चारों ओर बहुत बड़े.बड़े बाग थे जिनमें तरह.तरह के वृक्ष लगे हुए थे बाहर की तरफ

एक पंक्ति से बहुत सी  दुकानें थी यहाँ मुख्यतः पेटिंग का सामान मिल रहा था चित्र लेखा जी व सरोज जी ने पेटिंग का बहुत सामान खरीदा कुछ.कुछ हमने भी खरीदा। पैंसिलए बु्रश आदि बहुत अच्छे माने जाते हैं। तरह.तरह के हाथ के बने चित्र भी मिल रहे थे पास ही पेटिंग का कारखाना था।स्वर्ग मंदिर को देखकर चीनियों की  स्थापत्य कला में निपुणता का लोहा मानना पड़ेगा। नक्षत्र विद्याए भौतिक शास्त्रए गणितीय विद्या और कला क्षेत्र में बहुत उन्नत थे।

स्वर्ग मंदिर के बाद बस फिर एक विशाल मॉल के बाहर रूकी। हम सभी उतरने के लिये मना करने लगे। सैफरीना से कहा भी हमें ऐसे स्थानों पर मत रुकाओ हम खरीदारी में समय खराब नहीं करना चाहते लेकिन फिर भी कुछ लोग उतर गये तो सबने उतरकर वह मॉल देखा।यद्यपि उलझन लग रही थी पर अंदर घुसते ही लगा वास्तव में देखने योग्य कलाकृतियॉं हैं । शो रूम के प्रवेश द्वार पर सामने ही जैड पत्थर से ही प्राकृतिक दृश्य बनाया हुआ था ।उसमें झरना भी था परी  भी  थी अलग अलग रंग के जैड पत्थरों को काटकर उन्हें वही रंग देकर वास्तविकता लाने का प्रयास किया था । ये कृतियॉं चीनी कलाकारी का अदभुत् नमूना थी  आदमकद और उससे भी बड़ी बड़ी कलाकृतियॉं लगी हुई थी यद्यपि हम में से कोई भी खरीदार नहीं था क्योंकि हजारों डालर की एकएक कलाकृति थी लेकिन भारत के हिसाब से बहुत सस्ती थीं। कला देखने की तृप्ति का ऐहसास था । एक बार घुसने में उलझन तो लगी थी कि समय खराब हो रही है। पर्यटन स्थल तो देखने ही चाहिये लेकिन वह भी पर्यटन का एक अंग है वैसी कृतियॉं भारत में देखना असंभव है बड़ी प्रर्दशनियों में कभी कभी बड़ी कलाकृतियॉं आ जाती हैं पर उतनी बड़ी विशाल और सुंदर नहीं ।  लौटते में एक इंडियन रैस्टोरेंट में रुके वहाँ पर डिनर लिया और होटल पहुँच गये। प्रातः हमें जल्दी होटल छोड़ना था। डॉ॰ राजकुमारी शर्मा के पैरों में बहुत दर्द था। परंतु उनकी हिम्मत उनकी आत्मशक्ति देखकर बहुत अच्छा लग रहा था। रात में बार.बार उठकर दवाखाना व सिकाई का उनका क्रम चल रहा था। दिन में बराबर सबके साथ चल रही थी यद्यपि घुटनों में बहुत सूजन थी।