Monday, 26 May 2014

niyam jo talta nahin

ठंडी ठंडी हवा  चल रही है आपका मन कर रहा है  की गर्म गर्म चाय बना कर पी जाये ,अपने चाय बनाई बालकनी मैं कुर्सी खिसकाई  और  पीने के लिए कप होंठों से लगन चाहा की घंटी बजेगी पड़ोसन कुछ मांगने या पूछने आ जाएगी  और तब तक नहीं जाएगी जब तक चाय ठंडी  न हो जाये।

Saturday, 24 May 2014

esa hi hota hai

छोटी सी चीज  हाथ से छूट जाये तो ऐसी जगह पहुँच जाती है  जहाँ आपका हाथ नहीं पहुंचता


कभी कभी पीठ पर तेज खारिश  उसी स्थान पर होगी जहाँ आपका हाथ नहीं पहुँचता



आप घर मैं अकेले हैं और नहाने चले जाते हैं  साबुन शरीर पर लगते हैं और दरवाजे की घंटी बजने लगती है



यदि परीक्षा कल है तो आज बिजली चली जाएगी

Friday, 23 May 2014

esa kyon hota hai

जब भी दोनों हाथ घिरें हों यानि अगर लड्डू  बनाने बैठे तब ही छींक क्यों आती है

bore

जब बहुत बोर होने लगो तो केजरीवाल की ख़बरें देख लो

Thursday, 22 May 2014

uttaradhikari ki khoj

कांग्रेस के दिग्गज  नेता नए उत्तराधिकारियों के लिए विवाह कर रहे हैं क्योंकि पुरानों से आशा खो चुके हैं

Monday, 21 April 2014

lahar

भारत मैं हर चीज की लहर आती  है जैसे सागर मैं लहर तट की और दौड़ती है  फिर दूसरी लहर तट की ओर  आती हैएक के बाद एक लहर आती  जाती है। मनोरंजन से प्रारम्भ करें तो सिनेमा मैं आजकल एक से एक भद्दी गालियां  बकी  जा रहीं है बताया जाता है दूसरी भाषा मैं  मतलब शुद्ध है वह भी लड़कियों के मुँह से तो टी आर पी  बहुत बढ़ेगी लड़कियां कोई लड़कों से कम हैं वो तो अब हर मामले मैं उनसे आगे  हैं जीतनी ज्यादा गलि उठनी ज्यदा सीटी अब थर्ड क्लास मैं सीटी न बजे तब तक सिनेमा क्या और चलेगा भी कैसे फ़िल्म नगरी बंद करानी है क्या उपदेश सुनने तो जा नहीं रहे उनकी शुरुआत करने वालों को हम सम्मान देते हैंउन्हें बड़े  सम्मानों से लाद  देते हैं लहर गाने की आती है चमेली बाई चली तो एक से एक फूहड़ बाईयाँ आगई मुन्नीबाई  और भी  जितनी बाइयां  सब मटकने लगीं औऱबारातों कि दहन बाण गईं एक धाय  धू का गाना आया तो कान  फट गए सभी पटाके फोड़ रहे  हैं। साहित्य कभी दलित आएंगे तो कभी स्त्री तो उसमे भी जो जितना गन्दा लिख सकता है लिख़  कर नाम कमा  रह हैं बहूत बेबाक लिखा है अच्छा है कविताये आजकल बेटियों पर है कल तक माँ ही माँ थी  अब भ्रूण हत्या है तो कल बहू आजायेगी क्योंकि बेटी  ही बहू बनती है पर बहू बनते ही मूँह   बिगाड़ खलनायिका बन जाती है आजकल तो बहू हर सीरियल मैं रो रही है और बेटिया माँ के साथ मिल कुचक्र  रच रही हैं आंसुओं की धार बांध जाएगी पर क्या मजाल रूमाल की जरूरत पड  जाये भगवान जी की लहर चल जाती है कभी हनुमान जी कभी देवी जी कभी शनि महाराज और आजकल साँईंबाबा की अब पीछै  पड़े  हैँ साई  के क़ि क्योँ इतनें  पूजे जा रहे हैं।लहर तो आनी जांनी  है कब  आजाय कब लौट  जाएं   भगवान करे आपकी  ओ बाप रे अब आपकी कहने से गलत समझेंगे तुम सबकी ऐसे ही लहर चले और निकल पड़े

Monday, 14 April 2014

hamen gidgidana ata hai

आम जनता का काम  केवल और केवल गिड़गिड़ाना है हे देवो के देव  हमारे परम पिता हमारे नेता आप तो पांच साल मैं एक बार  गिड़गिड़ाते हैं  बाकी समय  तो जनता ही गिड़गिड़ाती है  हम तो रोज गिड़गिड़ाते हैं  न लकड़ी है न कोयला न कंडे  न बिजली  अधिकतर जमीन के मालिक आप नेता बनते ही हो जाते हैं या आपके गुर्गे अर्थात बड़े ग्रुप जिन्होंने पैसा लगाया ही इसी शर्त पर होता है  उनके बड़े बड़े मॉल कारखाने इंडस्ट्री खड़ी हो जाती हैं हमारे पास तो  आपके घरों के आसपास  फुटपाथ पर खड़ी की छोटी सी छबरिया है किसी न किसी पेड़ के नीचे या बस्ती मैं एक कमरे मैं घुसे दस जान  .  पेड़ को तो आपके कारिंदे काट ले जाते हैं  आपके अफसर उसकी टहनियां  काट कर पेड़ के नाम पर आपकी किसी घोषित बंजर जमीन पर  गढ़वा देते हैं  जो तीस्ररे दिन सूख जाता है पर आपका बृक्षारोपण समारोह हो जाता है